ePaper

Hair Care: शैंपू के बाद रूखे और बेजान हो जाते हैं आपके बाल, इस तरह वापस पाएं चमक

Updated at : 01 Aug 2024 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care: शैंपू के बाद रूखे और बेजान हो जाते हैं आपके बाल, इस तरह वापस पाएं चमक

Hair Care Tips: अगर शैंपू करने के बाद आपके बालों से चमक गायब हो जाती है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो बालों के चमक को वापस पाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Shampoo Tips: अक्सर हम सभी ने शैंपू के बाद अपने बालों को रूखा और बेजान महसूस करने लगते हैं. चाहे आपके बाल कितने ही स्वस्थ हों आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है. कई बार बालों से खोये इस चमक को वापस पाने के लिए हम हम महंगे पार्लर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन, इसपर भी कुछ ही समय बाद आपके बाल फिर से रूखे और बेजान हो जाते हैं. अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप शैंपू करने के बाद भी अपने बालों को शाइनी और सिल्की बनाकर रख सकते हैं. केवल यहीं नहीं, यह आपके बालों से डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्या को भी दूर कर सकता है.

शैंपू में इन चीजों को मिलाना फायदेमंद

अगर आप शैंपू करने जा रहे हैं तो तो ऐसे में आपको उसमें कुछ चीजों को मिला लेना चाहिए. अगर आप स्मूद और शाइनी बालों की चाहत रखते हैं तो ऐसे में आपको अपने शैंपू में नारीयल का तेल, नींबू का रस और एलोवेरा जेल को मिला लेना होगा.

Also Read: Hair Care: बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका

Also Read: Hair Care: लंबे और घने बालों के सपने को पूरा करेगा गार्लिक ऑइल, जानें घर पर तैयार करने का तरीका

Also Read: Hair Care Tips: सोने से पहले बालों में ऑइल लगाने वाले हो जाएं सावधान, बढ़ सकती है परेशानी

कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले आपको जितने शैंपू की जरुरत है उसे बोतल से बाहर निकाल लें. इसके बाद आपको उसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला देना होगा. इसके बाद इसमें आपको एक चमच नारियल के तेल को भी मिला देना होगा. इन चीजों को मिलाने के बाद आपको इसमें आधा कटा हुआ नींबू का रस मिला लेना होगा. अब एक पेस्ट तैयार करने के लिए उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें. अब इसे अच्छी तरह से मिला लें. अब आपको इस मिक्सचर को आपको अपने बालों में लगा लेना होगा. जब आप अपने बालों को धो लेंगे तो आपको अपने बालों में बदलाव दिखाई देने लगेगा.

Also Read: Hair Care Tips: चाहतें हैं लंबे और घने बाल, तो करें इन चीजों का सेवन

LifeStyle Trending Tips

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola