Hair Care: बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
Hair Care: बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका

Pic Credits: Unsplash

Hair Care: अगर बारिश के इन दिनों में आपके बालों में किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है तो ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care: आज के समय में एक बड़ी संख्या है जो बालों के झड़ने की वजह से परेशान है. अब आपके बालों का झड़ना आपके जेनेटिक्स या फिर उम्र पर निर्भर नहीं करता है. खासकर के अगर बात करें बारिश के दिनों की तो इन दिनों में इस समस्या से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित रहते हैं. अगर आप भी बारिश के इन दिनों में बालों के झड़ने की वजह से या फिर स्कैल्प से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको आपके बालों के लिए एलोवेरा जेल के इस्तेमाल और उसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

एलोवेरा जेल के फायदे

अगर आप अपने बालों में एलोवेरा जेल लगाते हैं तो इससे आपके बालों और स्कैल्प को कई तरह के फायदे होते हैं. एलोवेरा के रेगुलर इस्तेमाल से आपके स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ, इन्फेक्शन, खुजली और पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है. एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपको स्कैल्प से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं.

Also Read: Hair Care: लंबे और घने बालों के सपने को पूरा करेगा गार्लिक ऑइल, जानें घर पर तैयार करने का तरीका

Also Read: Hair Care Tips: देखते ही देखते लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल, बस इन चीजों का करें इस्तेमाल

स्कैल्प पर कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

  • अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है तो ऐसे में आपको इस जेल को अच्छी तरह से अपने स्कैल्प पर लगा लेना चाहिए. करीबन एक घंटे तक इस स्कैल्प पर ही लगा रहने दें. बाद में एक जेंटल शैंपू की मदद से इसे अच्छी तरह से धो लें. आपके बालो सूखने के बाद काफी हद तक सॉफ्ट लगने लगेंगे.
  • अगर आपकी स्कैल्प ऑइली है तो ऐसे में भी आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपके स्कैल्प में मौजूद एक्स्ट्रा ऑइल को एलोवेरा जेल काफी आसानी से बाहर निकाल सकता है. केवल यहीं नहीं, ये आपके बालों को अंदर से क्लीन भी करने में मदद करता है. अगर आपके बालों में गंदगी जमी हुई है तो यह उसे भी साफ करने में आपकी मदद कर सकता है.
  • अगर आपके बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं तो ऐसे में भी आप एलोवेरा जेल को अपने बालों पर एक मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होने के साथ ही बालों के जड़ों को मजबूती भी मिलेगी. इसके रेगुलर इस्तेमाल से बालों के झड़ने की समस्या से भी राहत पाया जा सकता है.

Also Read: Hair Care: क्या बारिश के दिनों में आपको अपने बालों में लगाना चाहिए तेल? जानें

LifeStyle Trending Video

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola