ePaper

Hemoglobin: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं ये फल

Updated at : 06 Jul 2024 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Hemoglobin: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं ये फल

Health Tips: अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको रेगुलर बेसिस पर करना चाहिए. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में ये फल आपकी मदद कर सकते है.

विज्ञापन

Health Tips: गलत लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतों की वजह से कई बार हमारे शरीर में खून की कमी होने लगती है. जब आपके शरीर में खून की कमी होती है तो इसकी वजह से आपको कई तरह के समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है तो यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर से खून की कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं. तो चलिए इन फलों के बारे में जानते हैं.

अनार

बचपन से हम अपने बड़ों से यह बात सुनते आये हैं कि अगर शरीर में खून की कमी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में हमें अनार खाना चाहिए. बता दें अनार में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व मिल जाते है. यह आपके शरीर में हो रहे खून की कमी को दूर करने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं.

Also Read: Health Tips: सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये निंजा तकनीक

Also Read: Menstrual Health: पीरियड्स मिस होने का 5 कारण, जानिए कितने समय तक पीरियड मिस होना नॉर्मल है?

Also Read: Monsoon Health tips: मानसून के इस रोमांचकारी सफर में स्वस्थ रहने के नुस्खे

केला

आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने में केला आपकी काफी मदद कर सकता है. बता दें केले में आयरन पाया जाता है जो आपके शरीर में हो रही खून की कमी को दूर कर सकता है.

ऐपल

अगर आप शरीर से खून की कमी की समस्या को दूर करना चाहते है तो ऐसे में आपको अपने डायट में ऐपल को शामिल करना चाहिए. आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप सेब को उसके छिलके के साथ ही खाएं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर से खून की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है.

संतरा

अगर आप शरीर में खून की कमी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में संतरे आपकी काफी हद तक मदद कर सकते हैं. इनमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है. अगर आप रेगुलर बेसिस पर इसका सेवन करते हैं तो आपके शरीर से खून की कमी तो दूर होगी ही बल्कि, इसके साथ ही आपका शरीर हाइड्रेटेड भी रहती है.

Also Read: Health Tips: गैस और कब्ज की समस्या से तुरंत राहत देंगे ये घरेलू उपाय

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, तभी अमल करें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola