ePaper

Fancy Blouse For Wedding 2025: ट्रेंडिंग फैंसी ब्लाउज डिजाइन, शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट स्टाइल

Updated at : 12 Apr 2025 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Fancy Blouse For Wedding 2025: ट्रेंडिंग फैंसी ब्लाउज डिजाइन, शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट स्टाइल

Fancy Blouse For Wedding 2025 : अगर आप भी बनने वाली है दुल्हनिया तो एक बार ब्लाउज के ट्रेंडी डिजाइन पर नजर जरुर डालें.

विज्ञापन

Fancy Blouse For Wedding 2025: शादी का मौसम आते ही दुल्हनें रिश्तेदार और उनके दोस्त नए और ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइनों की तलाश में रहते हैं. हर कोई बेस्ट दिखना चाहता है. और इस बार 2025 के लिए फैंसी ब्लाउज डिजाइन हर शादी के फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं.

रॉयल जरी एम्ब्रॉयडर्ड वी-नेक ब्लाउज : इस डिजाइन में जरी और रेशम की कढ़ाई दी गई है जो इसे बेहद रॉयल बनाता है.वी नेक डिजाइन आपके कंधों और नेकलाइन को हाईलाइट करता है जिससे यह मेहंदी और हल्दी जैसे फंक्शंस के लिए परफेक्ट बन जाता है.

मिरर वर्क डीप नेक ब्लाउज: मिरर वर्क के साथ गहरे गले वाला यह ब्लाउज सिंगिंग और डांसिंग के लिए एकदम सही है.

इस लुक को लहंगे या स्टाइलिश स्कर्ट के साथ पेयर करें और बन जाएं फंक्शन की शान.

कैप स्टाइल ब्लाउज :डिजाइन इस बार बहुत ट्रेंड में है. ब्राइडल फोटोशूट लिए यह एक बेहतरीन और रॉयल लुक देने वाला डिजाइन है.

गोल्डन सेक्विन एम्ब्रॉयडरी: यह ब्लाउज दुल्हन के लिए शादी के दिन का परफेक्ट स्टाइल है.इस ब्लाउज में से उभरती हुई गोल्डन चमक हर दुल्हन के लिए बेमिसाल है.

फैंसी ब्लाउज डिजाइन में वी नेक, गोल्डन सेक्विन एम्ब्रॉयडरी जैसे डिजाइन आपको बना देंगे और भी खास. तो ब्लाउज के डिजाइन से आप भी अपने दुल्हन लुक को बनाये परफेक्ट.

Also Read : Fancy Stylish V Neck Blouse: अगर चाहिए हॉट और ग्लैमरस लुक,तो ट्राय करें वी नेक ब्लाउज डिजाइन

Also Read : Summer Fashion Trends 2025: अगर दिखना है स्टाइलिश और सुपर कंफर्टेबल, तो ये हैं टॉप फैशन ट्रेंड्स जो मचाएंगे धूम

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola