ePaper

बाथरूम में रखी खाली बाल्टी कर देगी बर्बाद, बचने के लिए जानिए वास्तु उपाय

Updated at : 02 Jan 2024 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
बाथरूम में रखी खाली बाल्टी कर देगी बर्बाद, बचने के लिए जानिए वास्तु उपाय

Vastu Tips For Home : क्या आप बाथरूम जाते हैं तो नहाने के बाद पूरी बाल्टी खाली करके आते हैं. ये सोचते होंगे कि बाल्टी में पानी भरकर रखने की जरूरत क्या है. तो आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में रखी खाली बाल्टी आपको बर्बाद कर सकती है.

विज्ञापन

Vastu Tips For Home: बाथरूम में हमेशा खाली बाल्टी रखने से वास्तु दोष होता है खाली बाल्टी से घर में नकरात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है इसलिए एक बाल्टी में पानी भरकर जरूर रखें. बाकी बाल्टियों को पानी नहीं भरना है तो उलट कर रख दें

undefined
कपड़ों और जूते चप्पलों को बिखेर ना रखें  

इसके अलावा कई और वास्तु उपाय है जो आपके जीवन की दशा और दिशा को बदल सकते हैं जैसे कि अगर आपकी आदत कपड़ों और जूते चप्पलों को बिखेर कर रखने की है तो यह आपको कंगाल कर सकती हैं क्योंकि इस गंदगी से माता लक्ष्मी नाराज होती है इसलिए इन चीजों को अच्छे से व्यवस्थित रखें

undefined
मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा ना रखें 

अपने घर के मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा ना रखें, इससे आपकी किस्मत में अंधेरा छा सकता है और हर बनता हुआ काम बिगड़ सकता है. इसलिए मेन गेट पर पर्याप्त रोशनी रखें.

undefined
मंगलवार को किसी को कर्ज देने से बचें 

वास्तुशास्त्र के अनुसार मंगलवार को किसी को कर्ज देने से बचना चाहिए. शनि और शुक्र से जुड़े किसी भी कार्य को करने से बचें.

undefined
घर से फटे पुराने चप्पलों को हटायें 

पुरानी चीजों से मोह होना स्वाभाविक है लेकिन घर से फटे पुराने चप्पलों को जितना जल्दी हो सके हटा देना चाहिए. क्योंकि इससे वास्तु दोष होता है और जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

undefined
बिस्तर पर कभी भी स्टील के बर्तन नहीं रखें 

कई लोगों की आदत होती है कि बिस्तर पर सबकुछ रख देते हैं जो निगेटिव असर डालता है. बिस्तर पर कभी भी स्टील के बर्तन नहीं रखना चाहिए इससे आपको स्वास्थ्य हानि झेलनी पड़ेगी

undefined
पूर्व की दिशा में मुंह करके ब्रश

सुबह उठकर ब्रश तो हम सब करते हैं तो ये याद रखना चाहिए कि किस दिशा में खड़ा होकर दांत साफ करना चाहिए. पूर्व की दिशा में मुंह करके ब्रश करना चाहिए

undefined
नल या टंकियों से लगातार पानी

अगर आपके घर में नल या टंकियों से लगातार पानी बहता रहता है तो यह अशुभ फल देता है. इससे बरकत रूक जाती है.

undefined
कांटेदार पौधों को हटाएं 

धन के आगमन के लिए घर से कांटेदार या दूध निकलने वाले पौधों को वास्तुशास्त्र के अनुसार हटा देना चाहिए इनकी जगह हरे पौधे लगाएं जिससे पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है.

Also Read: New Year Astrological Tips : बेटी के विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर, करें ये अचूक ज्योतिष उपाय
undefined
बिस्तर के सामने आईना ना रखें

वास्तु शास़्त्र के अनुसार कभी भी बिस्तर के सामने आईना ना रखें इससे घर में झगड़े और काम में बाधाएं आती हैं

Also Read: Vastu Tips 2024 : नए साल पर घर से दूर करें ये वास्तुदोष, दुख दर्द मिटने के साथ रोजगार में होगी बरकत
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola