ePaper

Eid Payal Gift Ideas: ईद पर अपने चाहने वालों को करें ऐसे लेटेस्ट डिजाइन के पायल गिफ्ट

Updated at : 18 Mar 2025 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Eid Payal Gift Ideas: ईद पर अपने चाहने वालों को करें ऐसे लेटेस्ट डिजाइन के पायल गिफ्ट

Eid Payal Gift Ideas: ईद पर अपने चाहने वालों को दे पायल का खूबसुरत तोहफा.

विज्ञापन

Eid Payal Gift Ideas: ईद के त्योहार को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है और ईद में खास बात यह होती है कि हर कोई अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को कुछ ना कुछ गिफ्ट के तौर पर देता है. इस बार अगर आप अपने चाहने वालों को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं तो पायल से बेहतर गिफ्ट क्या हो सकता है.

सिल्वर की पायल का न केवल पारंपरिक महत्व है बल्कि यह हर उम्र की महिला के लिए एक आदर्श गिफ्ट है. आप इन पायल को शुद्ध सिल्वर या हल्के गहनों के साथ कस्टमाइज भी करवा सकते हैं जिससे यह और भी खास बने और उनके जीवन में खुशियां आये.

ब्राइडल पायल किसी भी शादीशुदा महिला के लिए एक बहुत खूबसूरत और पारंपरिक गिफ्ट हो सकता है. ईद के खास मौके पर आप अपनी पत्नी या बहन को सोने या चांदी की भारी कढ़ाई वाली पायल गिफ्ट कर सकते हैं.

इस ईद पर अगर आप कुछ इनोवेटिव और पर्सनलाइज्ड देना चाहते हैं तो आप कस्टमाइज्ड पायल भी गिफ्ट कर सकते हैं. आप इन पायल पर नाम या विशेष तारीखें उकेरवा सकते हैं ताकि यह और भी व्यक्तिगत और यादगार बने.

अगर आपके चाहने वाले पारंपरिक गहनों के साथ-साथ फैशन के प्रति भी रुचि रखते हैं तो एथनिक स्टाइल पायल बेहतरीन गिफ्ट हो सकती है. पंजाबी पायल, लक्ष्मी पायल और कांच की पायल जैसी विविधता आजकल काफी लोकप्रिय हो रही है.

ईद पर अपने चाहने वालों को खुश करने का मतलब ये नहीं होता है कि आपको महंगे गहने गिफ्ट करने ही होंगे. आप काफी किफायती कीमत पर भी सुंदर और ट्रेंडी पायल चुन सकते हैं. खासकर सिल्वर-गोल्ड प्लेटेड पायल जो देखने में बेहद आकर्षक होती है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola