महंगे मेडिकेटेड साबुन की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर बनाएं एलोवेरा-नीम सोप और पाएं क्लीन, सॉफ्ट एंड फ्रेश स्किन

Updated:
विज्ञापन

घर पर एलोवेरा और नीम का साबुन बनाने का तरीका AI image

DIY Aloe Vera Neem Soap: अगर आप भी केमिकल वाले साबुनों से परेशान हैं, तो अब घर पर ही एलोवेरा और नीम से बना 100 प्रतिशत नेचुरल साबुन ट्राई करने का समय आ गया है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ, सॉफ्ट और फ्रेश रखने में मदद करता है. जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

विज्ञापन

DIY Aloe Vera Neem Soap: आजकल मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर साबुनों में केमिकल्स और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है. सिर्फ एक या दो नहीं, कई साबुन तो ऐसे भी होते हैं जिनकी इंग्रीडिएंट्स लिस्ट में सिर्फ केमिकल्स के ही नाम दिखाई देते हैं. ये साबुन हमारी स्किन को ऊपर-ऊपर से तो साफ कर देते हैं, लेकिन इनके रेगुलर इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल हाइड्रेशन छिन जाता है और स्किन ड्राई और बेजान दिखाई देने लगती है.

अगर आप इस तरह के साबुनों से होने वाले डैमेज से अपनी स्किन को बचाना चाहते हैं और दाग-धब्बों या खुजली की प्रॉब्लम से दूर रहना चाहते हैं, तो अब आपको मेडिकल स्टोर जाकर कोई महंगा मेडिकेटेड साबुन खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप बहुत ही आसानी से अपने घर पर ही 100 प्रतिशत नेचुरल 'एलोवेरा-नीम सोप' मिनटों में बना सकते हैं. यह साबुन आपकी स्किन को बिना किसी नुकसान के अंदर से क्लीन, सॉफ्ट और बिल्कुल फ्रेश रखने में मदद करेगा. तो चलिए, जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

aloe vera neem soap recipe
aloe vera neem soap recipe

एलोवेरा और नीम के फायदे

हमारी स्किन के लिए एलोवेरा और नीम को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा में आपको ढेर सारा पानी और मॉइस्चर मिलता है, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करता है और साथ ही जलन और रेडनेस जैसी प्रॉब्लम्स से आपकी स्किन को बचाकर रखता है. वहीं, नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपकी स्किन के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती हैं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से चेहरे पर पिंपल्स और फोड़े-फुंसियां नहीं होते. जब इन दोनों ही चीजों को एक साथ मिलाकर साबुन तैयार किया जाता है, तो आपकी स्किन एकदम साफ और हेल्दी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अब नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत, किचन में मौजूद इन चीजों से बना लें एक्ने क्लियरिंग फेस मास्क

एलोवेरा-नीम साबुन बनाने के लिए जरूरी सामान

इस हर्बल साबुन को घर पर बना लेना भी काफी आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ नीचे बताई गयी कुछ साधारण सी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.

  • सोप बेस: 200 ग्राम, आप ग्लिसरीन या गोट मिल्क वाला सोप बेस ले सकते हैं, जो ऑनलाइन या किसी दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
  • फ्रेश एलोवेरा जेल: 2 से 3 चम्मच, एलोवेरा के पौधे से निकाला हुआ.
  • नीम की पत्तियां: 1 मुट्ठी, फ्रेश और पानी से अच्छे से धोई हुई.
  • नारियल या बादाम का तेल: 1 छोटा चम्मच, स्किन में मॉइस्चर बनाए रखने के लिए.
  • विटामिन E कैप्सूल: 1, क्योंकि यह स्किन में ग्लो लाने में मदद करता है.
  • साबुन का मोल्ड: साबुन को शेप देने के लिए. अगर मोल्ड न हो, तो आप घर की किसी छोटी प्लास्टिक की कटोरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

एलोवेरा-नीम साबुन बनाने का आसान तरीका

  • एलोवेरा और नीम से बने इस साबुन को घर पर बनाना बहुत ही आसान और मिनटों का काम है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी से अच्छे से धो लें. इसके बाद एलोवेरा की पत्ती से चम्मच की मदद से जेल निकाल लें. अब नीम की पत्तियों और एलोवेरा जेल को मिक्सी में डालें, थोड़ा सा पानी मिलाएं और पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • इसके बाद सोप बेस को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसके ऊपर एक दूसरा बर्तन रखकर उसमें सोप बेस डालें. अब धीमी आंच पर सोप बेस को पूरी तरह पिघलने दें. इस बात का ख्याल रखें कि सोप बेस को सीधे गैस पर न पिघलाएं, नहीं तो वह जल जाएगा.
  • जब सोप बेस अच्छे से पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें. अब इसमें तैयार किया हुआ एलोवेरा-नीम का पेस्ट, 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 विटामिन E कैप्सूल का तेल डाल दें. इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  • इस मिक्सचर को तुरंत साबुन के मोल्ड या प्लास्टिक की कटोरी में ढाल दें. अगर ऊपर थोड़े झाग दिखें, तो उन्हें चम्मच से हटा दें.
  • अब इसे 2 से 3 घंटे के लिए रूम में ऐसे ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें ताकि यह जम जाए. अगर आपको जल्दी है, तो आप इसे 30 से 45 मिनट के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं.
  • जब साबुन अच्छे से सख्त हो जाए, तो इसे मोल्ड से बाहर निकाल लें. आपका होममेड, केमिकल-फ्री एलोवेरा-नीम साबुन इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल तैयार है.

एलोवेरा-नीम साबुन को इस्तेमाल करने के फायदे

एलोवेरा और नीम से घर पर बना यह साबुन पूरी तरह से नेचुरल है, जिस वजह से परिवार का हर एक सदस्य इसका इस्तेमाल बिना किसी टेंशन के कर सकता है. यह साबुन आपकी स्किन को ड्राई किए बिना गहराई से उसकी सफाई करता है. गर्मियों और बारिश के इस मौसम में जब आप इस साबुन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पसीने की बदबू, घमौरियों और स्किन इन्फेक्शन जैसी प्रॉब्लम्स नहीं होती हैं. इसके अलावा हर दिन इस साबुन से नहाने और अपने चेहरे को धोने से पिंपल्स की प्रॉब्लम भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. अगर आप एक ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको इस साबुन का इस्तेमाल जरूर शुरू कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola