बच्चे में छिपे टैलेंट को ऐसे पहचानें, जानें किस उम्र से शुरू कराएं ट्रेनिंग
बच्चे की प्रतिभा कैसे पहचानें, सांकेतिक फोटो
क्या आपका बच्चा कला, संगीत या अभिनय में रुचि दिखाता है? ये सिर्फ आदतें नहीं, बल्कि उसके भीतर छिपे हुनर का संकेत हो सकते हैं. जानें कैसे इन संकेतों को पहचान कर आप अपने बच्चे की प्रतिभा को निखार सकते हैं.
Parenting Tips: क्या आपका बच्चा हर वक्त कुछ न कुछ ड्रॉ करता है, गुनगुनाता रहता है या किसी किरदार की नकल करता है? हो सकता है ये सिर्फ उसकी आदत नहीं, बल्कि उसके भीतर छिपे हुनर का संकेत हो. ऐसे संकेतों को समय रहते पहचानकर सही ट्रेनिंग और प्रोत्साहन दिया जाए, तो बच्चे का यही टैलेंट भविष्य में उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है.
ऐसे पहचानें बच्चे की रुचि
बच्चों की आदतें और रोजमर्रा की गतिविधियां उनकी रुचि के बारे में काफी कुछ बता देती हैं. अगर आपका बच्चा खाली समय में बार-बार चित्र बनाता है, गाने गुनगुनाता है, नृत्य करता है, कहानियां सुनाता है या किसी किरदार की नकल करता है, तो यह उसकी स्वाभाविक रुचि का संकेत हो सकता है. कई बच्चे खेल-कूद में घंटों बिताना पसंद करते हैं, जबकि कुछ नई चीजें बनाना या लिखना पसंद करते हैं.
माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चे के साथ दोस्त की तरह बात करें. उसकी पसंद-नापसंद को ध्यान से सुनें और यह समझने की कोशिश करें कि कौन-सा काम करते समय वह सबसे ज्यादा खुश और उत्साहित दिखाई देता है. अक्सर यही छोटी-छोटी बातें उसके असली टैलेंट की पहचान बनती हैं.
कब शुरू कराएं ट्रेनिंग?
यदि आपको बच्चे की रुचि का अंदाजा हो जाए, तो समय रहते उसे सही मार्गदर्शन और ट्रेनिंग दिलाना फायदेमंद हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि 5 से 6 साल की उम्र के बाद बच्चे अपनी पसंद को थोड़ा बेहतर तरीके से व्यक्त करने लगते हैं. यही समय होता है, जब उन्हें उनकी रुचि के अनुसार किसी क्लास या प्रशिक्षण से जोड़ा जा सकता है. हालांकि हर बच्चे की सीखने की गति अलग होती है, इसलिए उसकी क्षमता और रुचि को प्राथमिकता देना जरूरी है.
दबाव नहीं, प्रोत्साहन दें
कई बार माता-पिता अपनी पसंद बच्चों पर थोप देते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है. यह भी संभव है कि समय के साथ बच्चे की रुचि बदल जाए. इसलिए किसी एक क्षेत्र में जबरन बांधने के बजाय उसे अलग-अलग गतिविधियों को सीखने और आजमाने का अवसर दें. इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अपनी वास्तविक क्षमता को बेहतर तरीके से पहचान सकेगा.
बच्चों की प्रतिभा को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें सुनना, समझना और उनका साथ देना है. सही समय पर मिला प्रोत्साहन और सकारात्मक माहौल उनके भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है.
यह भी पढ़ें: बच्चों के कान छिदवाने में न करें जल्दबाजी, डॉक्टर ने बताई सही उम्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










