फ्रिज में बची सब्जियां भी आएंगी काम, ऐसे बनाएं मजेदार ब्रेड टोस्ट
PC: ब्रेड आलू टोस्ट (AI Generated)
Bread Aloo Toast Recipe: बची हुई ब्रेड फेंकें नहीं. उबले आलू और सब्जियों से मिनटों में बनाएं ये टेस्टी ब्रेड आलू टोस्ट. नाश्ते या चाय के साथ है एकदम परफेक्ट.
Bread Aloo Toast Recipe: घर में ब्रेड रखी हो और उसकी कुछ स्लाइस बच गई हों, तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. कई बार एक-दो दिन पुरानी ब्रेड खाने में उतनी अच्छी नहीं लगती, लेकिन इससे स्वादिष्ट नाश्ता आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आपके घर में उबले आलू और कुछ आम सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च या गाजर हैं, तो आप इनसे सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ इसे आसानी से सर्व किया जा सकता है.

ब्रेड आलू टोस्ट बनाने के लिए सामग्री
यह भी पढ़ें: न खोया, न मावा, कम सामान में बनाएं ऐसी लाजवाब मूंग दाल की बर्फी कि मेहमान भी मांगकर खाएंगे
Bread Aloo Toast Recipe: ऐसे बनाएं ब्रेड आलू टोस्ट
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
आखिर में थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया डालें. अगर आपके पास गाजर, उबले मटर या कोई दूसरी बची हुई सब्जी है, तो उसे भी बारीक काटकर इस मसाले में मिलाया जा सकता है. बस ध्यान रखें कि सब्जियों में ज्यादा पानी न हो, वरना ब्रेड पर मसाला लगाना मुश्किल हो सकता है.
अब ब्रेड की स्लाइस लें और जरूरत के हिसाब से उसके किनारे काट लें. हर स्लाइस पर तैयार आलू-सब्जी का मसाला अच्छी तरह फैलाएं. मसाले की परत बहुत मोटी न रखें, वरना टोस्ट सेंकते समय वह आसानी से टूट सकता है.
अब गैस पर तवा रखें और उसे हल्का गर्म होने दें. तवे पर थोड़ा सा तेल या बटर लगाएं. इसके बाद मसाला लगी ब्रेड को मसाले वाली साइड ऊपर रखते हुए तवे पर रखें.
ब्रेड को धीमी से मध्यम आंच पर कुछ देर सेंकें. जब नीचे की तरफ से ब्रेड हल्की सुनहरी और क्रिस्पी होने लगे, तो उसे सावधानी से पलट दें. अब दूसरी तरफ भी हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
अगर आप चाहते हैं कि ऊपर की सब्जियां भी थोड़ी रोस्ट हो जाएं, तो टोस्ट को पलटने के बाद स्पैटुला से हल्का दबा सकते हैं. इसी तरह सभी ब्रेड स्लाइस तैयार कर लें.
गरमागरम ऐसे करें सर्व
तैयार ब्रेड आलू टोस्ट को गरमागरम सर्व करें. इसके साथ हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही परोसा जा सकता है. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
बची हुई सब्जियों का भी करें इस्तेमाल
इस रेसिपी (Bread Aloo Toast Recipe) की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें घर में मौजूद सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर फ्रिज में थोड़ी सी गाजर, मटर, कॉर्न या शिमला मिर्च बची है, तो उसे आलू के मसाले में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सब्जियां भी काम आ जाएंगी और ब्रेड से एक नया नाश्ता तैयार हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: कच्चे केले से बनाएं ऐसे कुरकुरे पकौड़े, एक बार खाएंगे तो आलू के पकौड़े भूल जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए