लड़कियों के बैग में सिर्फ मेकअप नहीं, इन सेफ्टी टूल्स का होना भी है बेहद जरूरी, मुसीबत में बचा सकती हैं जान

Updated:
1 / 7
Women Safety: अगर आप भी अक्सर देर शाम या रात के समय घर से बाहर रहती हैं, तो अपने बैग में सिर्फ मेकअप का सामान लेकर न चलें। कुछ छोटी-छोटी चीजें ऐसी भी हैं, जो मुश्किल समय में आपके बहुत काम आ सकती हैं. जानिए बैग में किन चीजों को जरूर रखना चाहिए.
फुल स्क्रीन में देखें

महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए बैग में कौन सी चीजें रखनी चाहिए? AI image

Women Safety: अगर आप भी अक्सर देर शाम या रात के समय घर से बाहर रहती हैं, तो अपने बैग में सिर्फ मेकअप का सामान लेकर न चलें। कुछ छोटी-छोटी चीजें ऐसी भी हैं, जो मुश्किल समय में आपके बहुत काम आ सकती हैं. जानिए बैग में किन चीजों को जरूर रखना चाहिए.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
खुद की सुरक्षा के लिए बैग में रखें पेपर स्प्रे
फुल स्क्रीन में देखें

Ai image

खुद की सुरक्षा के लिए बैग में रखें पेपर स्प्रे

अगर आप देर रात घर से दूर खुद को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो आपके बैग में एक पेपर स्प्रे का होना बहुत जरूरी है. यह बैग में काफी आसानी से फिट हो जाता है क्योंकि यह बहुत ही छोटा और हल्का होता है. आप इसे अपने बैग की किसी भी छोटी पॉकेट में आसानी से रख सकती हैं. अगर रास्ते में कोई अनजान व्यक्ति आपका रास्ता रोके या फिर परेशान करे, तो उसकी आंखों पर तुरंत इसे स्प्रे कर दें. इससे उसकी आंखों में बहुत तेज जलन होगी और उसे कुछ मिनटों के लिए कुछ भी दिखाई नहीं देगा. उस समय का फायदा उठाकर आप वहां से भाग सकती हैं या किसी से मदद मांग सकती हैं.

3 / 7
अकेले सफर कर रही हैं तो साथ रखें सेफ्टी अलार्म या सीटी
फुल स्क्रीन में देखें

Ai image

अकेले सफर कर रही हैं तो साथ रखें सेफ्टी अलार्म या सीटी

अगर आप अकेले कहीं सफर कर रही हैं, तो आपके बैग में एक छोटा सा सेफ्टी अलार्म या सीटी का होना बहुत ही जरूरी हो जाता है. आजकल काफी आसानी से ऐसे छोटे साइज के अलार्म मिल जाएंगे जिनका बटन दबाते ही एक तेज आवाज निकलती है. अगर आपके पास इस तरह का अलार्म न हो तो ऐसे में एक सिंपल सी सीटी भी आप अपने बैग में रख सकती हैं. जब भी आपको किसी खतरे का अहसास हो, इसे जोर-जोर से बजाने लगें. इसकी तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोगों का ध्यान तुरंत आपकी तरफ आएगा और आपको परेशान करने वाला बदमाश वहां से भाग जाएगा.

4 / 7
पावर बैंक और एक ऑन मोबाइल फोन
फुल स्क्रीन में देखें

Ai image

पावर बैंक और एक ऑन मोबाइल फोन

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी सेफ्टी का सबसे बड़ा जरिया बन गया है. लेकिन कई बार घर से बाहर रहने की वजह से या फिर घूमते-फिरते समय स्मार्टफोन की बैटरी डेड हो जाती है, जो कभी-कभार बहुत खतरनाक भी साबित हो सकता है. अगर आप घर से बाहर निकल रही हैं, तो अपने बैग में एक फुल्ली चार्ज्ड पावर बैंक जरूर रखें. आपका स्मार्टफोन हर समय ऑन रहना चाहिए ताकि आप किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में तुरंत अपने घर वालों को कॉल कर सकें, अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकें और साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दे सकें.

5 / 7
छोटा फोल्डिंग चाकू या सेफ्टी पिन
फुल स्क्रीन में देखें

Ai image

छोटा फोल्डिंग चाकू या सेफ्टी पिन

जब आप मुसीबत में होती हैं, तो ऐसे समय में छोटी से छोटी चीज भी आपके बहुत काम आ सकती है. घर से बाहर निकलते समय अपने बैग में एक छोटा सा फोल्डिंग चाकू या फिर मजबूत सेफ्टी पिन का एक पैकेट जरूर रखकर चलें. अगर कोई आपको जबरदस्ती पकड़ने या फिर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, तो खुद को उससे बचाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं. खुद को घर से दूर सुरक्षित रखने का यह एक बहुत ही आसान और कारगर तरीका है.

6 / 7
रात को बाहर निकलते समय बैग में जरूर रखें छोटा सा टॉर्च
फुल स्क्रीन में देखें

Ai image

रात को बाहर निकलते समय बैग में जरूर रखें छोटा सा टॉर्च

कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप रात को बाहर होती हैं, तो रास्तों और गलियों में स्ट्रीट लाइट्स नहीं होती हैं. ऐसे में इस अनजान और अंधेरी सड़क पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने बैग में एक छोटा सा टॉर्च जरूर रख लें. एक छोटा सा टॉर्च मुसीबत के समय में फोन के टॉर्च से ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है. यह न सिर्फ आपको अंधेरे में रास्ता दिखाएगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर सामने वाले की आंखों पर इसकी तेज लाइट डालकर आप उसे कुछ सेकंड के लिए भ्रमित कर सकती हैं और खुद को बचा सकती हैं.

7 / 7
एक छोटी डायरी में जरूरी फोन नंबर
फुल स्क्रीन में देखें

Ai image

एक छोटी डायरी में जरूरी फोन नंबर

आज के समय में हम सभी जरूरी फोन नंबर्स को अपने स्मार्टफोन में ही सेव करके रखने लग गए हैं. लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका फोन अचानक से स्विच ऑफ हो जाए या फिर कोई आपका फोन चुरा ले, तो आप क्या करेंगी? ऐसी सिचुएशन में घर वालों को जानकारी देने के लिए और खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने बैग के किसी कोने में एक छोटी सी डायरी रख लें. इस डायरी में अपने माता-पिता, दोस्तों और पुलिस का नंबर साफ-साफ लिखा हुआ होना चाहिए. किसी भी बुरे समय में यह छोटा सा कागज बहुत काम आ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola