रोज सफाई के बाद भी घर में जम जाती है धूल? अपनाएं ये 7 आसान हैक्स

Updated:
विज्ञापन

How to Keep House Dust Free, PC - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

How to Keep House Dust Free: रोज सफाई के बाद भी घर में धूल जम जाती है? फर्नीचर और फर्श को लंबे समय तक साफ रखने के लिए इन 7 असरदार हैक्स को आजमाएं.

विज्ञापन

How to Keep House Dust Free: घर की सफाई करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे लंबे समय तक साफ रखना. कई बार रोज डस्टिंग करने के बाद भी कुछ ही समय में फर्नीचर और फर्श पर धूल जम जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो ये आसान हैक्स आपके काम आ सकते हैं.

विज्ञापन

ऊपर से नीचे की ओर करें सफाई

सफाई की शुरुआत हमेशा पंखे, शेल्फ और ऊंची जगहों से करें. आखिर में फर्श साफ करें, ताकि गिरी हुई धूल एक ही बार में हट जाए.

माइक्रोफाइबर कपड़े का करें इस्तेमाल

साधारण कपड़े की जगह माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें. इससे धूल उड़ने के बजाय कपड़े में ही चिपक जाती है.

फर्नीचर के पीछे भी करें सफाई

सोफा, बेड और अलमारी के पीछे भी समय-समय पर सफाई करें. इन जगहों पर सबसे ज्यादा धूल जमा होती है.

बेडशीट और पर्दे साफ रखें

बेडशीट को हफ्ते में एक बार बदलें. पर्दों की भी नियमित सफाई करें, क्योंकि इनमें धूल जल्दी जमा होती है.

सफाई के सामान को भी धोएं

डस्टिंग ब्रश, पोछा और डस्टपैन को समय-समय पर साफ करें. गंदे सामान से धूल फिर से फैल सकती है.

तेज हवा में खिड़कियां बंद रखें

आंधी या तेज हवा चलने पर खिड़की और दरवाजे बंद रखें, ताकि बाहर की धूल घर के अंदर न आए.

मुख्य दरवाजे पर डोरमैट रखें

घर के बाहर और अंदर डोरमैट रखें. इससे जूतों के साथ आने वाली धूल काफी हद तक कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: किचन, बेडरूम या बाथरूम? जानिए घर की सफाई कहां से शुरू करनी चाहिए


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola