स्किन केयर करें अब घर पर, बनाएं DIY फेस क्लीनजर पाउडर

फेस क्लीनजर पाउडर (फोटो – इंस्टाग्राम @ glow_with_guddan)
DIY Natural Face Cleanser Powder: चेहरे को साफ और सुंदर रखना हर किसी को पसंद होता है. अगर आप चेहरे के लिए कोई असरदार क्लीनजर ढूंढ रहे हैं, तो आप घर पर इंस्टाग्राम अकाउंट @ glow_with_guddan पर बताया फेस क्लीनजर पाउडर तैयार कर सकते हैं.
DIY Natural Face Cleanser Powder: क्या आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से साफ, ग्लोइंग और फ्रेश रखना चाहते हैं? तो आप घर पर ही नेचुरल फेस क्लीनजर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर पर ही रखी हुई कुछ चीजों से इसे तैयार कर सकते हैं. ये क्लीनजर आपकी फेस से गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और डलनेस को हटाने में मदद करता है, जिससे स्किन मुलायम और फ्रेश दिखती हैं.
फेस क्लीनजर पाउडर बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 2 चम्मच मूंग दाल
- 2 चम्मच चना दाल
- 2 चम्मच चावल
- 2 चम्मच मसूर दाल
फेस क्लीनजर पाउडर कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप मूंग दाल, चना दाल, चावल और मसूर दाल को अच्छे से पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
- इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. ये पाउडर 3–4 महीने तक सही रहता है.
इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?
- आप 1 चम्मच पाउडर लें और थोड़ा पानी या गुलाबजल मिलाकर चिकना पेस्ट बनाएं.
- इसे गीले चेहरे पर 30–40 सेकंड तक हल्के हाथों से मसाज करें.
- इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.
त्वचा के प्रकार के अनुसार:
- नॉर्मल और ऑयली स्किन के लिए आप इसमें बिना कुछ मिलाए सीधे लगाएं.
- ड्राई फेस के लिए आप इस पेस्ट में दूध या शहद मिलाकर लगाएं जिससे स्किन मुलायम और मॉइस्चराइज रहे.
नोट: किसी भी DIY फेस पैक को लगाने से पहले छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










