Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, लोग पूछेंगे कहां से किया ऑर्डर

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 Feb 2025 8:54 AM

विज्ञापन

dal makhani recipe

Dal Makhani Recipe: दाल मखनी का स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है. आप इस रेसिपी को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. इस दाल की रेसिपी को खाने के बाद लोग आपकी खूब तारीफ करेंगे.

विज्ञापन

Dal Makhani Recipe: दाल हमारे मुख्य खाने में से एक है. इसका उपयोग लगभग हर दिन किया जाता है. हर दिन घर पर बनी दाल खा कर अगर आप बोर हो चुके हैं तो आप दाल की एक स्वादिष्ट रेसिपी घर पर ही बना सकते हैं. आज हम आपके लिए दाल मखनी को घर पर आसानी से बनाने का तरीका शेयर कर रहे हैं. दाल मखनी उत्तर भारत में बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है और इसे चावल, नान या रोटी के साथ खाया जाता है. दाल मखनी बहुत ही क्रीमी होती है. इसका स्वाद ऐसा होता है कि अगर आप ने एक बार इसका सेवन किया तो आप इसके स्वाद को भूल नहीं पाएंगे. ये व्यंजन शादियों और रेस्टोरेंट पर बहुत पसंद की जाती है. तो आइए जानते हैं आप घर में रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी की रेसिपी कैसे बना सकते हैं. 

दाल मखनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

  • ½ कप राजमा
  • 3-4 चम्मच बटर 
  • 1 कप उड़द दाल साबुत 
  • 2-3 लौंग 
  • 1 छोटा चम्मच जीरा 
  • 1-2 हरी इलायची
  • 1 तेज पत्ता 
  • 1 बड़ा प्याज 
  • 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 
  • 2-3 टमाटर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर 
  • 2-3  चम्मच क्रीम
  • 1 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला 
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

यह भी पढ़ें:Weight Loss Recipe: वजन को घटाने में करेगा मदद ओट्स से बना हेल्थी परांठा, जानें विधि

यह भी पढ़ें: Cucumber Chilla Recipe: अब नाश्ते में क्या बनाना है इसकी टेंशन न लें और बनाए खीरा चीला

दाल मखनी बनाने की विधि 

  • इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल और राजमा को अच्छी तरह से दो बार धो लें और इन्हें पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इन्हें कुकर में डालकर उबाल लें. आप इन्हें 6-7 सीटी आने तक पकाएं. 
  • अब प्याज को बारीक काट लें और टमाटर को मिक्सी में पीस लें. एक कड़ाही में बटर को डालें अब इसमें जीरा और बाकी सारे खड़े मसाले डालें. जब इन मसालों से अच्छी गंध आने लगे तब इसमें प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट को डालकर भुनें. अब इसमें टमाटर को भी डाल दें. अब बाकी सारे मसालों को डालकर इन्हें पकाएं. 
  • भुने हुए मसालों में उबली हुई दाल को डाल दें. अब थोड़ा पानी डालकर बीच-बीच में चलाते रहें. आप इसे हल्की आंच पर करीब आधे घंटे तक पकाएं. धीमे आंच पर लंबे समय तक पकी दाल मखनी का स्वाद बहुत ही क्रीमी और रिच हो जाता है. उतारने से पहले आप इसमें कसूरी मेथी डालें. सबसे अंत में आप इस पर क्रीम डालें.

यह भी पढ़ें: Mooli ke Patto ka Saag Recipe: मूली के पत्तों को फेंकने से पहले जान लें ये रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola