Dahi Vada Recipe: उंगलियां चाटते हुए सब करेंगे दही वड़े की तारीफ, जानें आसानी से बनाने की विधि
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Feb 2025 3:04 PM
Dahi vada recipe
Dahi Vada Recipe: अगर आप भी घर पर दही वड़ा बनाने की सोच रहे हैं तो यह आसान रेसिपी को जरूर करें फॉलो. हल्के और मुलायम दही वड़ा खाकर सभी करेंगे आपकी तारीफ.
Dahi Vada Recipe: दही वड़ा बहुत ही पसंद किया जाने वाला व्यंजन है. किसी भी खास मौके और पर्व पर घरों में जरूर बनाया जाता है. हल्के और फूले हुए दही वड़े कई लोगों को पसंद आते हैं. यह व्यंजन घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. पर कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनके द्वारा बनाया गया दही वड़ा सॉफ्ट नहीं हो पता है. अगर आप भी घर पर मुलायम और टेस्टी दही वड़े बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके काम की है. घर पर ही आप आसानी से हलवाई स्टाइल दही वड़े की रेसिपी बना सकते हैं.
दही वड़ा के लिए सामग्री
- 1 कप उड़द की दाल
- 3 कप दही
- तेल तलने के लिए
- 1-2 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- इमली की चटनी
- हरी चटनी
- धनिया बारीक कटा हुआ
रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Palak Paneer Recipe: मेहमानों के लिए बनाएं स्वादिष्ट पालक पनीर, आसान रेसिपी के साथ जानें कैसे
यह भी पढ़ें: Lauki ke Pakode Recipe: लौकी से बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े नोट करें ये रेसिपी
दही वड़ा बनाने की विधि
- दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को अच्छी तरह से धोकर रख लें. अब उड़द दाल को पानी में भिगो के कुछ घंटों तक रख दें.
- अब इस दाल को थोड़े से पानी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें. दाल को गाढ़ा रखें. अब हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट और जीरा को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. इसमें नमक भी डालें और घोल को अच्छे तरीके से चलाएं. इसको करने से वड़े फूले और सॉफ्ट बनते हैं.
- अब हाथों को गीला करके थोड़े-थोड़े घोल से वड़े का शेप बनाएं और तेल में तलें. जब यह अच्छी तरीके से पक जाए तब इनको निकाल कर हल्के गर्म पानी में डाल दें.
- अब दही में काला नमक, भूना जीरा का पाउडर, लाल मिर्च को मिक्स करें.
- अब दही वड़े का पानी हल्के हाथों से दबाकर निकाल दें. अब वड़े के ऊपर दही को डाल दें. इसके ऊपर हरी चटनी और इमली की चटनी को भी डालें. अब बारीक कटा हुआ धनिया से इसे सजाएं.
यह भी पढ़ें: Cucumber Chilla Recipe: अब नाश्ते में क्या बनाना है इसकी टेंशन न लें और बनाए खीरा चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










