शाम की चाय का मजा डबल, 30 मिनट में बनाएं क्रिस्पी-क्रंची चिकन कटलेट, स्वाद ऐसा कि वेज छोड़ देंगे

चिकन कटलेट के साथ चाय और चटनी
Chicken Cutlet Recipes: शाम की चाय के साथ अगर बोरिंग स्नैक्स खाकर थक गए हैं तो अब घर पर बनाएं क्रिस्पी-क्रंची चिकन कटलेट. 30 मिनट में तैयार, हेल्दी और टेस्टी डिश, जिसे खाकर वेज भूल जाएंगे.
Chicken Cutlet Recipes: अगर आप नॉन-वेज स्नैक्स के शौकीन है लेकिन एक ही तरह डिश खाकर बोर हो चुके हैं तो थोड़ा रूकिये आज हम आपको चिकन की ऐसी डिश बताएंगे जो न सिर्फ खाने में हेल्दी होगा बल्कि स्वाद भी आएगा. इस डिश का नाम है चिकन कटलेट. आपने हमेशा वेज कटलेट के बारे में ही सुना होगा लेकिन चिकन कटलेट भी बेहद स्वादिष्ट होता है. अगर आप इसे घर बनाते हैं तो इसकी खुशबू से ही पड़ोसी भी खींचे चले आएंगे. खास बात यह है कि इन्हें घर पर बनाना बेहद आसान है और इसे मात्र 30 से 40 मिनट में बनाया जा सकता है.
चिकन कटलेट के लिए सामग्री (Ingredients)
⦁ चिकन (बोनलेस, उबला और मैश किया हुआ) – 250 ग्राम
⦁ आलू (उबले और मैश किए हुए) – 2 मध्यम आकार
⦁ प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
⦁ हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2
⦁ अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
⦁ गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
⦁ लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
⦁ धनिया पत्ता – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा)
⦁ नमक – स्वादानुसार
⦁ ब्रेडक्रम्ब्स – 1 कप
⦁ अंडा – 1 (फेंटकर तैयार किया हुआ)
⦁ तेल – तलने के लिए
चिकन कटलेट बनाने का तरीका (Method)
- सबसे पहले चिकन और आलू को अच्छे से मैश कर लें.
- इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट के आकार दें.
- कटलेट को पहले अंडे में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रंब्स में लपेटें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
- इसे गरमा-गरम चाय या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
Also Read: बोरिंग चाय को बाय, 20 मिनट में बनाएं साबूदाना बबल टी नये फ्लेवर के साथ, स्वाद और एनर्जी दोनों मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




