Sabudana Chikki Recipe: गुड़ और साबूदाना से बनाएं क्रिस्पी साबूदाना चिक्की, हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Updated:
विज्ञापन
sabudana chikki recipe

AI generated image

Sabudana Chikki Recipe: साबूदाना चिक्की एक यूनिक लेकिन बेहद आसान स्नैक है जिसे आप घर पर कभी भी बना सकते हैं. यह न सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है. सर्दियों के मौसम में इसे जरूर ट्राई करें और परिवार के साथ इस क्रिस्पी स्वीट स्नैक का आनंद लें.

विज्ञापन

Sabudana Chikki Recipe: मीठा खाने का मजा ही अलग होता है अगर वह हेल्दी भी हो तो। गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनी चिक्की तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाना चिक्की ट्राई की है? यह एक यूनिक और हेल्दी रेसिपी है, जो एनर्जी से भरपूर और खाने में बेहद टेस्टी होती है. साबूदाना से बनी यह क्रिस्पी चिक्की खासकर बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आती है. इसमें मौजूद गुड़ और साबूदाना शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और सर्दी में बॉडी को गर्म भी रखते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान और टेस्टी रेसिपी.

साबूदाना चिक्की के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप
  • गुड़ – 1 कप कसा हुआ
  • घी – 2 चम्मच
  • मूंगफली या बादाम – आधा कप कटे हुए
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • पानी – 2 से 3 चम्मच

यह भी पढ़ें: Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

साबूदाना चिक्की बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर इसे धीमी आंच पर भूनें जब तक यह हल्का क्रिस्पी न हो जाए. आप चाहें तो इसे हल्का फ्राई भी कर सकते हैं.
  • अब एक कढ़ाई में घी डालें और उसमें गुड़ और 2 से 3 चम्मच पानी डालें। इसे धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक गुड़ पूरी तरह पिघलकर एक तार वाली चाशनी न बन जाए.
  • जब चाशनी तैयार हो जाए तो उसमें भुना हुआ साबूदाना और कटे हुए मूंगफली या बादाम डालकर अच्छे से मिलाएं. इसमें इलायची पाउडर भी डालें, इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.
  • एक प्लेट या ट्रे पर घी लगाकर ग्रीस करें. अब साबूदाना-गुड़ का मिश्रण उस पर डालकर बेलन की मदद से पतला फैला दें.
  • जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए लेकिन अभी भी सख्त न हुआ हो, तभी चाकू की मदद से स्क्वायर या डायमंड शेप में काट लें. पूरी तरह ठंडा होने पर आपकी क्रिस्पी और स्वादिष्ट साबूदाना चिक्की तैयार है.

यह भी पढ़ें: Sabudana Pancake Recipe: क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक जो हो जाए 10 मिनट में तैयार, बच्चों के टिफिन और शाम की भूख के लिए परफेक्ट रेसिपी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola