ePaper

Chili Garlic Maggi Recipe: ठंडी शाम में बनाएं ये स्पाइसी चिली गार्लिक मैगी, हर बाइट में मिलेगा मजेदार स्वाद

Updated at : 31 Oct 2025 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Chili Garlic Maggi Recipe

Chili Garlic Maggi Recipe

Chili Garlic Maggi Recipe: आप भी सर्द शाम को थोड़ा एक्साइटिंग बनाना चाहते हैं, तो इस स्पाइसी ट्विस्ट वाली मैगी को जरूर ट्राई करें. तो आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Chili Garlic Maggi Recipe: ठंडी शामों में जब हवा में हल्की ठिठुरन हो और दिल कुछ मसालेदार खाने का करे, तो चिली गार्लिक मैगी से बेहतर कुछ नहीं लगता. इसका तीखा और झटपट स्वाद जैसे हर बाइट में गर्माहट भर देता है. लाजवाब खुशबू और मजेदार फ्लेवर इसे इतना खास बनाते हैं कि एक बार खा लिया तो बस दिल बार-बार मांगे और. यही वजह है कि ये डिश हर उम्र के लोगों की फेवरेट बन चुकी है. कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस वर्कर्स तक, हर कोई इसके स्वाद का दीवाना है. तो अगर आप भी सर्द शाम को थोड़ा एक्साइटिंग बनाना चाहते हैं, तो इस स्पाइसी ट्विस्ट वाली मैगी को जरूर ट्राई करें. तो आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

चिली गार्लिक मैगी बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?

लहसुन – 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच
हरे प्याज – 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ
तिल – ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
नमक – ¼ छोटा चम्मच
मैगी मसाला पाउडर – 1 पैकेट
सोया सॉस – ½ छोटा चम्मच
सिरका – ½ छोटा चम्मच
गरम तेल – 3 बड़े चम्मच
उबली हुई मैगी – 1 हिस्सा

चिली गार्लिक मैगी कैसे बनती है?

सबसे सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बारीक कटा हुआ लहसुन, लाल मिर्च फ्लेक्स, कटे हुए हरे प्याज, तिल, लाल मिर्च पाउडर, नमक, मैगी मसाला, सोया सॉस और सिरका डालें. अब एक छोटी कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो उसे सावधानी से इन सभी चीजों पर डालें. गरम तेल डालने से मसालों का स्वाद और खुशबू और भी बढ़ जाती है. अब चम्मच की मदद से सब चीज़ों को अच्छे से मिलाएं ताकि सब मसाले एक साथ घुल जाएं. फिर इसमें उबली हुई मैगी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सारा मसाला मैगी पर अच्छे से लग जाए. गरमागरम तैयार मैगी को प्लेट में निकालें और तुरंत परोसें.

क्या चिली गार्लिक मैगी को और खास बनाया जा सकता है?

बिलकुल. चाहें तो इसमें थोड़ा चीज या सब्जियां डाल सकते हैं, जिससे इसका फ्लेवर और रिच हो जाएगा. इसे चाय या सूप के साथ सर्व करें और ठंडी शाम को और भी स्पेशल बना दें.

ये भी पढ़ें: Masala Bread Recipe: शाम की चाय के साथ बनाएं मसालेदार ब्रेड, हर बाइट में मिलेगा स्वाद और क्रिस्पीनेस का धमाका

ये भी पढ़ें: Namak Mirch Paratha Recipe: झटपट बनाएं नमक मिर्च के चटपटे पराठे, स्वाद ऐसा की बार बार खाने का मन करे

ये भी पढ़ें: Aloo Cheese Toast Recipe: बची हुई आलू की सब्जी से बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल चीजी टोस्ट, जो देगा स्वाद और क्रंच का कमाल कॉम्बो

ये भी पढ़ें: Masala Pasta Recipe: मिनटों में तैयार करें देसी तड़के वाला चटपटा पास्ता, इतना टेस्टी कि बार-बार खाने का मन करे

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola