Aloo Cheese Toast Recipe: बची हुई आलू की सब्जी से बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल चीजी टोस्ट, जो देगा स्वाद और क्रंच का कमाल कॉम्बो

Updated at : 29 Oct 2025 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Aloo Cheese Toast Recipe

Aloo Cheese Toast Recipe

Aloo Cheese Toast Recipe: बची हुई आलू की सब्जी से बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल आलू सब्जी टोस्ट. बाहर से क्रंची, अंदर से चीजी और मसालेदार, झटपट बनने वाला स्नैक नाश्ते या चाय के लिए परफेक्ट.

विज्ञापन

Aloo Cheese Toast Recipe: कभी सोचा है कि बची हुई आलू की सब्जी से भी कुछ इतना टेस्टी और क्रिस्पी बन सकता है कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं? अगर नहीं, तो ट्राई करें ये आलू चीज टोस्ट रेसिपी. ये झटपट बनने वाला स्नैक आपके नाश्ते या शाम की चाय के साथ एकदम परफेक्ट है. बस बची हुई आलू की सब्जी में डालें थोड़ी सी चीज, कुछ मसाले और ब्रेड, और तैयार हो जाएगा स्वाद से भरा टोस्ट. बाहर से कुरकुरा, अंदर से चीजी और मसालेदार, इसका हर बाइट देगा स्ट्रीट-फूड वाला मजा घर बैठे.

टोस्ट बनाने के लिए किन किन सामग्रियों की जरुरत होती है?

आलू सब्जी (बची हुई) – 1½ कप
मिक्स चीज (कद्दूकस किया हुआ) – छिड़कने के लिए
सफेद ब्रेड – 4 स्लाइस
मेयोनेज – 2 बड़े चम्मच
टोमैटो केचप – 1 बड़ा चम्मच
ताजा पार्सले (कटा हुआ) – 2 चम्मच, छिड़कने के लिए
काले तिल – छिड़कने के लिए

आलू चीज टोस्ट कैसे बनाएं?

सबसे पहले बची हुई आलू सब्जी को एक कटोरी में लें. इसमें मेयोनेज, टोमैटो केचप और कटा हुआ पार्सले डालें और अच्छे से मिला लें. फिर ब्रेड के स्लाइस पर आलू का मिश्रण बराबर फैलाएं. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ मिक्स चीज छिड़कें. अब एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और ब्रेड के स्लाइस को हल्की आंच पर ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं, जब तक चीज गल कर ब्रेड हल्की सुनहरी न हो जाए. बेक होने के बाद ऊपर से काले तिल और कटा हुआ पार्सले छिड़कें. ब्रेड को आधा काटकर गरम-गरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Masala Pasta Recipe: मिनटों में तैयार करें देसी तड़के वाला चटपटा पास्ता, इतना टेस्टी कि बार-बार खाने का मन करे

ये भी पढ़ें: Cheese Biscuit Recipe: चाय के साथ बनाएं ये चीजी बिस्किट, हर बाइट में मिलेगा क्रिस्पी और स्वाद का जबरदस्त तड़का

ये भी पढ़ें: How To Make Bread At Home: घर पर बनाएं सॉफ्ट और फूली हुई ब्रेड, बिना ओवन के तैयार करें बेकरी जैसा स्वाद

ये भी पढ़ें: Lemon Idli Recipe: नाश्ते में पाएं चटपटा और हल्का स्वाद, बनाएं ये खास इडली जो हर बाइट में लाए परफेक्ट टेस्ट

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola