Chanakya Niti: जीवन में रहना है आगे, तो सही वक्त की पहचान है जरूरी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 09 Jul 2025 8:32 AM
AI Generated Image
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें हैं जो मुश्किल समय में लोगों को सही दिशा दिखाने में मदद करती है. इन नीतियों में सामाजिक, व्यक्तिगत और राजनीति से जुड़ी बातों के बारे में बताया गया है. इस आर्टिकल में जानते हैं व्यक्ति के भविष्य के बारे में क्या बताया गया है.
Chanakya Niti: जिंदगी में सुख सुविधा हो इसकी कोशिश हर इंसान करता है. जीवन में सफल होने के लिए मेहनत के साथ समय का भी ध्यान देना जरूरी है. आचार्य चाणक्य अपने समय के महान विद्वान और कुशल रणनीतिकार माने जाते है. चाणक्य नीति में सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े बातों के बारे बताया गया है. ये बातें आज भी लोगों का मार्गदर्शन करने में सहायक है. चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें हैं जो मुश्किल समय में लोगों को सही दिशा दिखाने में मदद करती है. चाणक्य नीति में आपको कई विषयों के ऊपर जानकारी मिलती है. चाणक्य नीति के अनुसार,
अनागतविधाता च प्रत्युत्पन्नमतिस्तथा।
द्वावेतौ सुखमेवेते यद्भविष्यो विनश्यति॥
इस श्लोक के अनुसार, जो व्यक्ति आने वाली विपत्ति के बारे में सतर्क रहता है और आगे की योजना बनाता है और जो बुद्धि से काम लेता है वही सूखी है. जो व्यक्ति भाग्य के भरोसे बैठा रहता है वह नष्ट हो जाता है.
इस बात का रखें ध्यान
- चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाता है और आगे आने वाली किसी भी कठनाई के लिए तैयार रहता है. ऐसा व्यक्ति ही बुद्धिमान होता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, आगे के बारे में योजना बना लेने से काम करने में आसानी होती है और ऐसा व्यक्ति जीवन में सूखी रहता है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस तरह के दोस्तों से रहें दस कदम दूर, नहीं तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: Chanakya Sutra: सफलता की राह में रोड़ा बनती है आपकी ये एक गलती, सुधार नहीं किए तो जीवन भर रहेंगे परेशान
- आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बताया गया है कि जो इंसान भाग्य के भरोसे रहता है और कोई सही निर्णय नहीं ले पाता है. ऐसा व्यक्ति अपने समय और जीवन को बर्बाद कर देता है. ऐसे व्यक्ति के जीवन में दुख की स्थिति बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










