Chanakya Niti: कौन सी तीन बातें बनती हैं पुरुष के लिए दुख का कारण? जानिए चाणक्य नीति से
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 30 Jul 2025 8:28 AM
chanakya niti (AI Generated)
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के द्वारा दी गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक है. आचार्य चाणक्य के अनुसार ये बातें किसी भी पुरुष के लिए दुख का कारण हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं इन बातों के बारे में.
Chanakya Niti: चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य की नीतियों और विचारों का संग्रह है. इन नीतियों में कई विषयों के बारे में बताया गया है. चाणक्य नीति व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक जीवन और राजनीति जैसे विषयों के ऊपर प्रकाश डालता है. आचार्य चाणक्य को एक विद्वान और ज्ञानी के तौर पर आज भी याद किया जाता है. उनके द्वारा दी गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक है. आचार्य चाणक्य के अनुसार तीन ऐसी बातें हैं जो किसी भी पुरुष के लिए दुख का कारण है. तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.
वृद्धकाले मृता भार्या बन्धुहस्तगतं धनम् ।
भोजनं च पराधीनं तिस्रः पुंसां विडम्बना:। ।
चाणक्य नीति के श्लोक के अनुसार, वृद्धावस्था में पत्नी की मृत्यु, धन भाई या रिश्तेदारों के हाथ में चला जाना और खाने के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाना पुरुष के लिए दुखदायी होता है.
पत्नी की मृत्यु
आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुढ़ापे में पत्नी की मौत हो जाना किसी भी पुरुष के लिए कष्टदायक होता है. बुढ़ापे में जब व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाता है तब उसे सबसे अधिक अपने जीवनसाथी की जरूरत होती है. इस समय में जीवनसाथी का साथ में न होना व्यक्ति के लिए दुख का कारण होता है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पानी भी बन सकता है जहर अगर नहीं जानते चाणक्य की ये नीति
धन किसी और के हाथ में जाना
धन जीवन जीने के लिए जरूरी होता है. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर व्यक्ति का धन किसी और के हाथों में चला जाए तो ये व्यक्ति के जीवन में एक बहुत बड़ा दुख है. ऐसे में व्यक्ति को दूसरों के ऊपर निर्भर होना पड़ जाता है.
दूसरों पर निर्भर होना
चाणक्य नीति के मुताबिक, किसी व्यक्ति को भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़े तो ये एक बड़ी मजबूरी होती है. भोजन जीवन जीने के लिए एक मूलभूत जरूरत है और इसके लिए के दूसरों के ऊपर निर्भर होना व्यक्ति के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है और व्यक्ति के लिए दुख का कारण है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में रहना है आगे, तो सही वक्त की पहचान है जरूरी
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










