ePaper

Chanakya Niti: सोने की तरह परखें व्यक्ति को, तब तय होती है सच्ची पहचान

Updated at : 04 May 2025 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti (AI generated image)

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति की असल पहचान भीतर के गुणों से होनी चाहिए. चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य के विचारों के ऊपर प्रकाश डालती है और आज भी लोगों को सही मार्ग दिखाने में कारगर है. चाणक्य नीति के माध्यम से आचार्य चाणक्य ने कई विषयों के ऊपर अपनी राय दी.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आज के भागदौड़ भरे जीवन में व्यक्ति की पहचान उसकी धन-दौलत, पहनावे और सोशल मीडिया छवि से की जाती है. कई लोग इसी में फंस कर रह भी जाते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति की असल पहचान भीतर के गुणों से होनी चाहिए. चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य के विचारों के ऊपर प्रकाश डालती है और आज भी लोगों को सही मार्ग दिखाने में कारगर है. आचार्य चाणक्य एक विद्वान और कुशल रणनीतिकार थे. उन्होनें चाणक्य नीति के माध्यम से कई विषयों के ऊपर अपनी राय दी. चाणक्य नीति के पांचवे अध्याय के दूसरे श्लोक में,

यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते

निर्घषणच्छेदन तापताडनैः।

तथा चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते

त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा॥

इस श्लोक के अनुसार सोने की परख गिसने, काटकर, ताप से और पीटकर होती है. इन सब से सोना खरा है इस बात का पता आसानी से किया जाता है. वैसे ही किसी व्यक्ति की परख त्याग, उसके चरित्र, व्यक्ति के गुण और काम से होती है. 

त्याग का गुण 

चाणक्य नीति के अनुसार, त्याग का गुण व्यक्ति को आगे बढ़ने में मदद करता है. व्यक्ति जब अपना स्वार्थ छोड़कर किसी और की मदद करता है तो समाज में लोग सम्मान करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

यह भी पढ़ेंChanakya Niti: जीवन में बढ़ना है आगे तो थाम लें इन लोगों का साथ, पूरे परिवार का भी हो जाएगा भला

सही आचरण

बुराई के बीच में रहकर भी जो व्यक्ति अपने चरित्र और आचरण को सही रख पता है ऐसा ही व्यक्ति जीवन के हर मोड़ पर सफल होता है. गलत तरीके से आप कुछ ही समय के लिए सफल हो सकते हैं मगर अच्छे आचरण का गुण मुश्किल समय में भी रखना कठिन काम है. 

योग्यता का गुण 

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति की योग्यता और उसके स्वभाव भी इंसान की परख करते हैं. सफल होने के लिए आपको इन चीजों का विकास करना होगा. 

काम से है पहचान 

किसी भी व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए काम से ही याद किया जाता है. इंसान क्या काम करता है और कैसे उस काम को पूरा करता है ये भी व्यक्ति की परख करने में सहायक है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर दिन खुद से पूछिए ये सवाल, जो हर बुद्धिमान पूछता है, बदल जाएगा आपका जीवन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola