43 दिनों तक करें ये आसान उपाय, दूर होंगी जीवन की बड़ी समस्याएं

Published by :Saurabh Poddar
Published at :23 Apr 2026 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
lal kitab remedies

लाल किताब के उपाय

Lal Kitab: अगर आप भी जीवन की समस्याओं से परेशान हैं और आसान उपाय ढूंढ रहे हैं, तो लाल किताब के ये सरल और असरदार उपाय आपके काम आ सकते हैं. सही तरीके और नियम से किए गए ये छोटे-छोटे उपाय आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं.

विज्ञापन

Lal Kitab: लाल किताब के उपाय बहुत असरदार माने जाते हैं. अगर इन्हें सही तरीके से किया जाए, तो ये जीवन की कई बड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और काशी नक्षत्रम ज्योतिष के संस्थापक पंडित प्रशांत के अनुसार, इन उपायों को करते समय दो बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. पहली, आपकी कुंडली सही बनी होनी चाहिए और दूसरी, आपको इन उपायों को पूरी विधि से करना चाहिए. जैसे गलत दवा लेने से नुकसान हो सकता है, वैसे ही गलत तरीके से किया गया उपाय भी फायदा नहीं देता. इन उपायों को समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी कुंडली में ग्रह किस जगह पर हैं और उनका क्या असर है. लाल किताब के उपाय कुछ खास तरीकों पर आधारित होते हैं, जिन्हें आसान भाषा में समझा जा सकता है.

ग्रह के बुरे असर को कम करना

पंडित प्रशांत के अनुसार इस तरीके में किसी ग्रह के नकारात्मक असर को कम किया जाता है. जैसे अगर शुक्र खराब स्थिति में है, तो उससे जुड़ी चीजें जैसे जौ किसी सुनसान जगह पर रख दी जाती हैं, जिससे उसका बुरा असर कम हो सकता है.

ग्रह के असर को बहा देना

इसमें ग्रह से जुड़ी चीजों को पानी में बहाया जाता है. जैसे अगर मंगल खराब है, तो रेवड़ी को बहते पानी में डालने से उसका असर कम हो सकता है.

ग्रह के स्वभाव को अच्छा बनाना

इस तरीके में ग्रह को खत्म नहीं किया जाता, बल्कि उसके असर को अच्छा बनाया जाता है. जैसे राहु अगर समस्या दे रहा है, तो घर में चांदी का हाथी रखने से उसका बुरा असर कम हो सकता है और अच्छा असर बना रहता है.

अच्छे ग्रह को और मजबूत करना

पंडित प्रशांत कहते हैं कि, अगर कोई ग्रह पहले से अच्छा है, तो उसे और मजबूत किया जाता है. जैसे चंद्रमा अच्छा हो, तो मां से मिला हुआ चावल संभालकर रखने से सुख और धन बढ़ता है.

ग्रहों के झगड़े को शांत करना

अगर दो ग्रह आपस में टकरा रहे हों, तो उनके बीच बैलेंस बनाने के लिए तीसरे ग्रह को मजबूत किया जाता है. जैसे सूर्य और शनि के बीच टकराव हो, तो बुध को मजबूत करने के लिए घर में फूलों के पौधे लगाना अच्छा माना जाता है.

ग्रह को कंट्रोल करना

कभी-कभी ग्रह को हटाने के बजाय उसे कंट्रोल करना बेहतर होता है. जैसे शुक्र खराब हो, तो हरी जौ गाय को खिलाने से उसका बुरा असर कम हो सकता है.

43 दिनों तक आसान लाल किताब के उपाय

पंडित प्रशांत के अनुसार अगर कुंडली न हो या तुरंत उपाय करना हो, तो ये आसान उपाय 43 दिनों तक किए जा सकते हैं. इन्हें करते समय नियमितता बहुत जरूरी है.

  • अशुभ मंगल: रेवड़ी को बहते पानी में डालें.
  • अशुभ सूर्य: गुड़ को बहते पानी में डालें.
  • कमजोर चंद्रमा: रात में सिरहाने पानी या दूध रखें और सुबह उसे पेड़ (कीकर/बबूल) की जड़ में डाल दें.
  • शनि: तेल का दान करें और सुबह शरीर पर थोड़ा तेल लगाएं.
  • अशुभ शुक्र: गाय को हरा चारा (जौ/ज्वार) खिलाएं या दान करें.
  • शुभ मंगल: मिठाई या मीठा खाना दान करें.
  • अशुभ बुध: तांबे के सिक्के में छेद करके 43 दिन तक पानी में बहाएं.
  • राहु: अपने वजन के बराबर दान करें, कोयला पानी में बहाएं और रात में सिरहाने मूली रखकर सुबह दान करें (यह उपाय एक बार करें).
  • केतु: कुत्ते को रोटी खिलाएं.

इन उपायों को करते समय भरोसा और नियमितता बनाए रखें, तभी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola