Chanakya Niti: पानी भी बन सकता है जहर अगर नहीं जानते चाणक्य की ये नीति

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 29 Jul 2025 8:41 AM

विज्ञापन

Chanakya niti ( AI image)

Chanakya Niti: पानी जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. आचार्य चाणक्य ने पानी के महत्व के बारे में बताया है. चाणक्य नीति में बताया गया है कब पानी पीना अच्छा होता है और कब ये आपको हानि पहुंचा सकता है. तो आइए जानते हैं इस बारे में इस आर्टिकल के जरिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: प्राचीन भारत में कई ऐसे विद्वान हुए हैं जिन्हें ज्ञान और दूरदर्शिता के कारण आज भी लोग याद करते हैं. इनमें से एक प्रमुख नाम है आचार्य चाणक्य का, जिनको उनकी बुद्धिमत्ता और नीति ज्ञान के लिए जाना जाता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में  व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है. पानी जीवन के लिए बेहद जरूरी है. पानी का सेवन सेहत के लिए जरूरी है. आचार्य चाणक्य ने इस बारे में चाणक्य नीति में बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार,

अजीर्णे भेषजं वारि जीर्णे तद् बलप्रदम्।

भोजने चामृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम्। ।

इस श्लोक के अनुसार, भोजन नहीं पचने पर पानी औषधि का काम करता है. आगे इस श्लोक के अनुसार भोजन करते समय पानी अमृत के जैसा है और खाने के बाद विष के समान होता है. 

औषधि के समान 

चाणक्य नीति के अनुसार, पानी को गुणकारी बताया गया है. आचार्य चाणक्य के मुताबिक अगर खाना ठीक से नहीं पचा है तब पानी औषधि की तरह काम करता है. अगर खाने के बाद पाचन होने में दिक्कत है तो पानी पीने से इस समस्या से राहत मिलती है. पानी पीने से खाना पच जाता है और शरीर में ताकत आती है. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में रहना है आगे, तो सही वक्त की पहचान है जरूरी

अमृत के समान है

आचार्य चाणक्य पानी के महत्व के बारे में बताते हैं. उनके अनुसार, पानी अमृत के समान होता है. चाणक्य नीति में बताया गया है कि भोजन के दौरान थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत के समान होता है. ये पाचन के लिए अच्छा होता है. 

जहर के समान 

पानी जीवन के लिए जरूरी है और ये सेहतमंद रहने के लिए आवश्यक भी है. लेकिन इस स्थिति में पानी विष के जैसा होता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Sutra: सफलता की राह में रोड़ा बनती है आपकी ये एक गलती, सुधार नहीं किए तो जीवन भर रहेंगे परेशान

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola