Ber Ki Chutney: इमली और खजूर छोड़िए, सर्दियों में इस बार बनाइए बेर की स्वादिष्ट चटनी

बेर की चटनी (AI IMAGE)
Ber Ki Chutney: इमली और खजूर से बनी खट्टी-मीठी चटनी तो आपने ट्राई किया ही होगा, लेकिन आज हम आपको बेर की स्वादिष्ट चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं.
Ber Ki Chutney: बेर का सीजन चल रहा है. इस मौसम में बाजार में पके और हरे बेर दोनों आ जाते हैं, जिससे हम चटनी, अचार और कैंडी बनाकर घर पर तैयार करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में बाजार से पके बेर अपने घर पर लाए है, तो आज हम आपको इससे मजेदार चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे. बेर की चटनी का स्वाद बहुत लाजवाब होता है इसलिए इसे बच्चों से लेकर बड़े में चाव से खाना चाहेंगे. ऐसे में आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में बेर की स्वादिष्ट चटनी बनाने की आसान रेसिपी. इस चटनी को आप स्नैक्स या खाने में समय भी सर्व कर सकते हैं.
बेर की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पके हुए बेर – आधा कप
- चीनी – 2–3 चम्मच
- पानी – 2–3 टेबलस्पून
- नींबू का रस – आधा चम्मच
- अदरक – आधा इंच का टुकड़ा
- काली मिर्च पाउडर – चुटकी भर
- नमक – चुटकी भर
यह भी पढ़ें: Coconut Dahi Chutney Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी नारियल दही की चटनी, डोसा और इडली के लिए परफेक्ट रेसिपी
बेर की चटनी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप पके बेर को पानी से धोकर बीज निकाल दें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब आप एक छोटे पैन में पानी और चीनी डालकर हल्का गर्म करें. इसके बाद आप बेर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर 5–10 मिनट तक पकाएं.
- जब बेर नरम हो जाए और मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तब आप कद्दूकस किया अदरक, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
- बेट की चटनी को हल्का ठंडा होने पर नींबू का रस डालें. ठंडा होने पर मिश्रण को मिक्सर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें.
- इसे एक कटोरी में निकाल लें. अब तैयार है आपकी टेस्टी बेर की चटनी इसे आप स्नैक्स या खाने के साथ सर्व करके स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
यह भी पढ़ें: Coriander Chutney Recipe: समोसे-पकौड़े हों या पराठे, हर डिश का स्वाद दोगुना कर देगी ये धनिया पत्ता की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




