Coriander Chutney Recipe: समोसे-पकौड़े हों या पराठे, हर डिश का स्वाद दोगुना कर देगी ये धनिया पत्ता की चटनी

Updated:
विज्ञापन
Coriander Chutney Recipe

Coriander Chutney Recipe (AI image)

Coriander Chutney Recipe: हरे धनिये पत्ते से बनी यह चटनी हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है. ऐसे में आप इस रेसिपी को फॉलो करके इसे समोसे, पकौड़े, पराठे या रोज की थाली के साथ खाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

Coriander Chutney Recipe: खाने में अगर चटनी न हो तो मजा अधूरा सा लगता है. खासकर हरे धनिया पत्ता की चटनी, जो हर डिश के स्वाद को बढ़ा देती है. ताजा धनिया पत्ते से बनी यह चटनी तीखी और खट्टी-मीठी स्वाद वाली होती है. ये चटनी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे समोसे, पकौड़े, पराठे या फिर किसी भी स्नैक्स के साथ खाना बहुत ही टेस्टी लगता है. इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा देते हैं. ऐसे में अगर आप खाने में थोड़ा एक्स्ट्रा स्वाद और मजा देना चाहते हैं, तो ये चटनी की रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

धनिया पत्ता की चटनी बनाने के लिए सामग्री 

  • ताजा हरा धनिया -1 कप (धोकर कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2-3 (स्वादानुसार)
  • अदरक – आधा टुकड़ा
  • लहसुन की कलियां – 2-3 
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

धनिया पत्ता चटनी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले धनिया पत्ता को अच्छे से धोकर मोटा-मोटा काट लें. 
  • अब एक मिक्सर जार में धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें. 
  • इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा-सा पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब इसमें नींबू का रस डालकर फिर से हल्का-सा ब्लेंड कर लें. 
  • तैयार हुई चटनी को एक बाउल में निकाल लें और चावल-दाल या पराठा के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Dahi Mirch Recipe: खाने में चाहिए कुछ चटपटा, तो ट्राई करें दही मिर्च की खास रेसिपी

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola