ePaper

Bel Patra Benefits: सिर्फ पूजा ही नहीं,सेहत का खजाना भी है यह चमत्कारी पत्ता

Updated at : 16 Jul 2025 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bel Patra Benefits: सिर्फ पूजा ही नहीं,सेहत का खजाना भी है यह चमत्कारी पत्ता

Bel Patra Benefits: जानें इस शिवप्रिय पत्ते के आयुर्वेदिक फायदे. खाली पेट चबाने से कैसे मिलती है पाचन, डायबिटीज और इम्यूनिटी में जबरदस्त राहत.

विज्ञापन

Bel Patra Benefits: बेल पत्र को केवल पूजा-पाठ से जोड़कर देखा जाता है लेकिन यह चमत्कारी पत्ता सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता बल्कि सेहत का खजाना भी है. आयुर्वेद में इसके गुणों का बखान सदियों से किया जा रहा है.बेल पत्र में ऐसे अद्भुत औषधीय गुण मौजूद हैं जो कई बीमारियों से लड़ने और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे यह साधारण-सा दिखने वाला पत्ता हमारी सेहत के लिए वरदान जैसा साबित हो सकता है.

  • पाचन तंत्र को करता है मजबूत : बेल पत्र में प्राकृतिक फाइबर और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. जो कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करते हैं. खाली पेट बेल पत्र चबाना पेट की सफाई में मदद करता है और दिनभर हल्कापन महसूस होता है.
  • ब्लड शुगर और डायबिटीज : बेल पत्र का नियमित सेवन ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करता है. यह इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाता है जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिल सकता है.
  • इम्यूनिटी को करे मजबूत : बेल पत्र में विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाते हैं.यह शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है.
  • तनाव और मानसिक स्वास्थ्य में लाभकार : इसके पत्तों की खुशबू और गुण मन को शांति देने वाली होती हैं. आयुर्वेद में इसे मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने वाला माना गया है.
  • घाव और सूजन में उपयोग : बेल पत्र को पीसकर लगाने से त्वचा के घाव जल्दी भरते हैं और सूजन कम होती है.यह एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है.

कैसे करें सेवन

  • सुबह खाली पेट 2 से 3 बेल पत्र चबाएं.
  • 3 से 4 पत्तों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा पिएं.
  • आप चाहें तो इसे शहद के साथ भी ले सकते हैं स्वाद और असर बढ़ाने के लिए.

Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

also read : Health Tips : क्या आपको भी सर्दियों में लगती है गर्मी, तो हो जायें सावधान

Also read : Weight loss Tips : रोज सुबह पियें यह पानी, जल्दी घटेगा वजन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola