Bangle Design for Special Occasion: त्योहारों और खास मौके पर हाथों की रौनक बढ़ाएं, ट्राई करें ये बैंगल डिजाइन
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Sep 2025 2:46 PM
bangle design for special occasion ( AI Image)
Bangle Design for Special Occasion: चूड़ियां महिलाओं के हाथों की सुंदरता को बढ़ा देती है. पर्व और त्योहार के मौके पर महिलाएं शृंगार करती हैं और खूबसूरत चूड़ियां पहनती हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ सुंदर बैंगल डिजाइन जो आप व्रत और त्योहार में ट्राई कर सकती हैं.
Bangle Design for Special Occasion: त्योहार और व्रत का विशेष महत्व होता है. किसी भी व्रत और त्योहार में महिलाएं शृंगार जरूर करती हैं. शृंगार में चूड़ियों का खास महत्व होता है. जितिया व्रत के दिन महिलाएं खास श्रृंगार करती हैं जिसमें साड़ी, गहने और चूड़ियां को पहनती हैं. खासकर चूड़ियां खासकर सुंदरता और शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं. इनसे आपकी हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है. अब कुछ ही दिनों में कई त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में आप अगर आप भी त्योहार पर कुछ अलग और खास दिखना चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल दिए गए बैंगल डिजाइन आइडियाज जो आपके लिए बेस्ट रहेंगे.
ट्रेडिशनल ग्लास बैंगल (Bangle Design for Special Occasion)

रंग-बिरंगी ग्लास की चूड़ियां को आप खास मौके पर पहन सकते हैं. आप लाल, हरा और पीला रंग की चूड़ियों को पहनें. आप अपनी साड़ी या ड्रेस से मैच करती हुई ग्लास चूड़ियां पहन सकती हैं और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल
स्टोन स्टडेड बैंगल्स

आप हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए रंगीन स्टोन लगी हुई चूड़ियां आपको पारंपरिक और मॉडर्न लुक साथ में दे सकती हैं. आप इसमें हेवी वर्क वाली चूड़ियों को ट्राई कर सकते हैं जो त्योहार के मौके के लिए परफेक्ट हैं.
कुंदन वर्क वाली चूड़ियां

अगर आप रॉयल या आपको थोड़ा भारी और ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो आप कुंदन वर्क वाली चूड़ियां को ट्राई कर सकती हैं. ये बैंगल डिजाइन शादी या व्रत जैसे खास मौकों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है. ये आपको एक एलिगेंट लुक देने में सहायक है.
सिल्क थ्रेड बैंगल्स

रंग-बिरंगे धागों से लिपटे हुए सिल्क थ्रेड बांगल्स बहुत ट्रेंडी और खूबसूरत लगते हैं. इनमें छोटे-छोटे स्टोन, मिरर या पर्ल वर्क भी किया जाता है जो इन्हें और भी खास बना देता है.
चूड़ी और कड़ा का कॉम्बिनेशन

अगर आप चाहती हैं कि हाथों में ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का मेल हो तो चूड़ियों के बीच गोल्ड या मेटल कड़ा को पहन सकती हैं. ये आपके हाथों की खूबसूरती को और निखार देता है. आप इन चूड़ियों को भी ट्राई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Bangle Design: सिंपल, स्टाइलिश और हैवी बैंगल डिजाइन आइडियाज
यह भी पढ़ें- Jitiya Mehndi Design: जितिया व्रत पर लगाएं आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










