Bangle Design: सिंपल, स्टाइलिश और हैवी बैंगल डिजाइन आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Sep 2025 11:25 AM
बैंगल डिजाइन
Bangle Design: चूड़ियों को पहनकर आप अपने हाथों की खूबसूरती के साथ आपके लुक को भी और बढ़ा देती हैं. इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसे ही कुछ डेली या हैवी बैंगल डिजाइन आइडियाज जिसे आप ट्राई कर सकती हैं.
Bangle Design: सजने सवंरने की बात जब आती है तो गहने और चूड़ियां एक अहम भूमिका निभाती है. महिलाएं जब सोलह शृंगार करती है तो चूड़ियां हाथों की शोभा के साथ-साथ पूरे लुक को भी खूबसूरत बनाने में मदद करती हैं. आप ऑफिस में, रोजाना में सिंपल लुक चाहती हों या शादी और फंक्शन में हैवी डिजाइन का चुनाव आपके लुक को चार-चांद लगा सकता है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं ऐसे ही कुछ बैंगल डिजाइन आइडियाज जिसे आप अलग-अलग मौके पर ट्राई कर सकते हैं.
सिंपल और डेली वियर बैंगल

आप अगर अपने लुक को सिंपल रखना चाहते हैं तो आप सिंपल बैंगल डिजाइन को चुन सकते हैं. आप पतले गोल्ड या सिल्वर बैंगल को ट्राई कर सकते हैं. आप इसे ऑफिस वेयर के साथ पहन सकती हैं. मिनिमल डिजाइन के साथ स्टोन वर्क डेली लुक के लिए परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें- Teacher’s Day 2025: टीचर्स डे आउटफिट आइडियाज, साड़ी के साथ पाएं खूबसूरत लुक

हैवी और ट्रेडिशनल बैंगल

ब्राइडल या शादी के मौके के लिए आप हेवी बैंगल को ट्राई कर सकती हैं. आप मीनाकारी या कुंदन की चूड़ियां इस मौके के लिए चुन सकते हैं. ये चूड़ियां ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ अच्छी लगती हैं.
कंगन स्टाइल बैंगल

कंगन स्टाइल बैंगल चौड़े होते हैं और हाथ को कवर करने वाले बैंगल होते हैं. आप शादी या फेस्टिव आउटफिट के साथ पहनें. आप इसे हल्दी, मेहंदी या ट्रेडिशनल फंक्शन के साथ पहन सकते हैं.
मल्टीलेयर बैंगल डिजाइन

अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ाना चाहती हैं तो आप मल्टीलेयर बैंगल डिजाइन को जरूर ट्राई करें. अलग-अलग मोटाई और डिजाइन की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन. क्लासिक आउटफिट के साथ कई चूड़ियां पहनकर स्टाइल स्टेटमेंट बनाएं.
यह भी पढ़ें-Bangle Design: फेस्टिव लुक को बनाएं खास, खूबसूरत चूड़ियों के साथ करें हर त्योहार में शाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










