Amitabh Bachchan Diet: सबसे लोकप्रिय शाकाहारियों में से एक हैं अमिताभ बच्चन, जानें उनका पसंदीदा खाना
Amitabh Bachchan Diet, #80saalbemisaalbachchan: अमिताभ बच्चन का आज 80वां जन्मदिन है. बॉलीवु़ड के शहंशाह अगर अब भी अपनी उम्र को मात देते हैं तो इसकी वजह उनका प्योर वेजिटेरियन होना है. अमिताभ पहले नॉन वेज फूड, अल्कोहल, चाय-कॉफी आदि का भी सेवन किया करते थे.
Amitabh Bachchan Diet, #80saalbemisaalbachchan: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के रूप में जाने जाते हैं. अमिताभ 80 साल के हो गए हैं. इतनी उम्र होने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा टेलीविजन और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आपको बता दें सदी के महानायक का इतना फिट होने का सबसे बड़ी कारण है उनका अनुशासित जीवन. आपको बता दें उनका केवल 25 फीसदी लीवर ही स्वस्थ है. वे मानते हैं कि शाकाहार ने उन्हें स्वस्थ रखने में बहुत मदद की है.
इतनी सारी बीमारियों का सामना करने के बावजूद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Diet) अगर अब भी अपनी उम्र को मात देते हैं तो इसकी वजह उनका प्योर वेजिटेरियन होना है. अमिताभ पहले नॉन वेज फूड, अल्कोहल, चाय-कॉफी आदि का भी सेवन किया करते थे. पर कई सालों पहले उन्होंने इन सभी चीजों को अलविदा कह दिया. अब वे पूरी तरह शाकाहार का सेवन करते हैं और उसे फॉलो करने की सिफारिश भी करते हैं.
इसकी वजह यह है कि चाय-कॉफी में कैफीन की काफी मात्रा होती है, जिसके अत्यधिक मात्रा में सेवन से दिमाग और याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन कोल्ड ड्रिंक भी नहीं पीते हैं और न ही ज्यादा मिठाइयां खाते हैं.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Diet) फिल्म इंडस्ट्री के फिटेस्ट वेजिटेरियन्स में गिने जाते हैं. अमिताभ को पेटा ने कई बार हॉटेस्ट वेजिटेरियन घोषित किया है.
आपको बता दें अमिताभ बच्चन का लीवर 75 फीसदी खराब हो चुका है। इसके बावजूद वे स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं. उन्होंने कोरोना वायरस को भी मात दी है. इसके लिए सारा श्रेय उनकी जीविका और सख्त फिटनेस एवं डाइट रूटीन को ही दिया जा सकता है. उनका केवल 25 फीसदी लीवर ही स्वस्थ है. वे मानते हैं कि शाकाहार ने उन्हें स्वस्थ रखने में बहुत मदद की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










