ePaper

Aloo Noodles Recipe: सिर्फ आलू से बनाएं कुरकुरे नूडल्स, मिनटों में तैयार

Updated at : 25 Jul 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Aloo Noodles Recipe: सिर्फ आलू से बनाएं कुरकुरे नूडल्स, मिनटों में तैयार

Aloo Noodles Recipe : आलू से बनाएं कुरकुरे और टेस्टी नूडल्स वो भी बिना मैदा या नूडल्स पैकेट के. जानिए मिनटों में तैयार होने वाली आलू से बनी नूडल्स की रेसिपी.

विज्ञापन

Aloo Noodles Recipe: नूडल्स तो सभी ने खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी आलू से बनी नूडल्स की रेसिपी ट्राय किया है. इसमें न तो मैदा चाहिए, न ही नूडल्स का पैकेट सिर्फ उबले हुए आलू से बनते हैं ये कुरकुरे और मजेदार नूडल्स. मिनटों में तैयार होने वाली ये रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आएगी. आइए जानें कैसे बनाएं ये वायरल आलू नूडल्स घर पर आसान तरीके से.

सामग्री

  • उबले हुए आलू – 2 मध्यम आकार के
  • कॉर्नफ्लोर – 2 टेबल स्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – ¼ टीस्पून
  • चाट मसाला – ½ टीस्पून (वैकल्पिक)
  • तेल – तलने के लिए
  • चिली फ्लेक्स / मिक्स हर्ब्स – स्वाद अनुसार (गार्निश के लिए)

बनाने की विधि

आटा करें तैयार

  • उबले आलू को अच्छी तरह मैश करें.
  • उसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाएं.
  • सारे मिश्रण को तब तक गूंथें जब तक स्मूद सा आटा तैयार न हो जाए.

नूडल्स बनाएं

  • आटे को एक साफ प्लास्टिक बैग या पाईपिंग बैग में भरें.
  • उसमें से पतले पतले नूडल्स जैसा आकार दें.
  • इन्हें 5–10 मिनट फ्रिज में रख दें ताकि ये सेट हो जाएं.

फ्राय करें

  • कड़ाही में तेल गरम करें.
  • अब इन आलू नूडल्स को मध्यम आंच पर क्रिस्पी होने तक तलें.
  • निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola