कसियाडीह स्कूल में शिक्षकों पर आदेश न मानने का आरोप, प्रभारी ने बीईओ से मांगी मदद
Published by : Suryakant Kumar Updated At : 25 May 2026 5:10 PM
मध्य विद्यालय कसियाडीह
Gaya Ji News: गयाजी के डुमरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय कसियाडीह के प्रभारी प्राचार्य ने कुछ शिक्षकों पर आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए बीईओ से मार्गदर्शन मांगा है.
Gaya Ji News(मनोज मिश्रा): डुमरिया प्रखंड के सेवरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय कसियाडीह के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डुमरिया को आवेदन देकर विद्यालय संचालन में आ रही परेशानियों से अवगत कराया है और उचित मार्गदर्शन की मांग की है. प्रभारी प्राचार्य द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय में कार्यरत कुछ शिक्षक प्रभारी के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे विद्यालय संचालन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है.
शिक्षकों ने हस्ताक्षर नहीं किया
हाल ही में विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर आदेश जारी किया गया था कि सभी शिक्षक विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए डोर-टू-डोर जाकर जागरूक करें. आरोप है कि उक्त आदेश पंजी पर विद्यालय के किसी भी शिक्षक ने हस्ताक्षर नहीं किया तथा आदेश का पालन भी नहीं किया गया. प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार आदेशों की अवहेलना से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा बच्चों की मानसिकता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार ने आवेदन के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए विद्यालय के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं कार्रवाई की मांग की है.
Also Read: जीटी रोड पर गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, जाम और अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










