JSSC Recruitment 2025: झारखंड में निकली साइंटिस्ट की वैकेंसी, सैलरी 35000 से शुरू, यहां करें आवेदन

JSSC Recruitment 2025
JSSC Recruitment 2025: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने हाल ही में वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 23 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
JSSC Recruitment 2025: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) के पदों पर भर्तियां निकली है. इस भर्ती के माध्यम से साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 23 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी होगी. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
JSSC Recruitment 2025: इन तारीखों का रखें ध्यान
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए 2 मई 2025 से आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स, को 2 जून 2025 तक का समय मिलेगा. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की आखिरी तारीख 6 जून 2025 है. वहीं, कैंडिडेट्स 8 जून से 10 जून 2025 तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
JSSC Scientist Recruitment Application: ऐसे करें आवेदन
- JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर “Application Forms (Apply)” लिंक पर क्लिक करें.
- अब “JSACE-2025” के लिंक पर क्लिक करें.
- नए कैंडिडेट के रूप में रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें.
- आवेदन फीस का भुगतान करें.
- आवेदन फॉर्म जमा करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी. इसमें आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 50 रुपये जमा करने होंगे. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये निर्धारित है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.
योग्यता और सैलरी
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MSc की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा फोरेंसिक साइंस की जानकारी वाले भी आवेदन के पात्र है. इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को बेसिक सैलरी के तौर पर 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: UPSC Exam: यूपीएससी की तैयारी! पहले समझ लें रैंकिंग का सिस्टम, तभी मिलेगा IAS-IPS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










