गोपालगंज के झरही नदी में नहाने गया 7 साल का मासूम लापता, NDRF और गोताखोरों की मदद से चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
सांकेतिक तस्वीर
Jharhi River Gopalganj : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के डेरवा गांव स्थित झरही नदी में नहाने गया एक सात वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
Jharhi River Gopalganj : (मनीष राज) गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के डेरवा गांव स्थित झरही नदी में नहाने गया एक सात वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
लापता बालक की पहचान अंगद यादव के रूप में हुई
लापता बच्चे की पहचान डेरवा गांव निवासी मिथलेश यादव के सात वर्षीय पुत्र अंगद यादव के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई.
दोस्तों के साथ नहाने गया था नदी
जानकारी के अनुसार अंगद यादव मंगलवार को अपने साथियों के साथ झरही नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद कटेया थाना पुलिस और अंचलाधिकारी तरुण कुमार रंजन घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल खोज अभियान शुरू करने का निर्देश दिया.
गोताखोरों की मदद से चलाया गया सर्च ऑपरेशन
स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बालक की तलाश शुरू की गई. देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका. प्रशासन लगातार नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश अभियान चला रहा है.
Gopalganj News: न्यूज परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम जैसा माहौल है और लोग बच्चे की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं. ग्रामीण भी लगातार खोज अभियान में सहयोग कर रहे हैं.
एनडीआरएफ टीम बुलाने की उठी मांग
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से खोज अभियान को और तेज करने की मांग की है. लोगों ने नदी में व्यापक स्तर पर तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाने की भी मांग की है, ताकि बच्चे का जल्द पता लगाया जा सके.
प्रशासन ने हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा
प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बच्चे की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










