आइएसएल: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब टीम का बड़ा दांव, स्टीव कोपेल बने मुख्य कोच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2017 8:17 AM
जमशेदपुर: इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) की टीम जमशेदुपर फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार को इंग्लैंड के स्टीव कोपेल को आगामी सत्र के लिये अपना मुख्य कोच बनाने की घोषणा की.मैनचेस्टर यूनाईटेड के पूर्व स्टार केरल ब्लास्टर्स में सफल कार्यकाल के बाद जमशेदपुर की फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे. उनके मार्गदर्शन में सचिन तेंडुलकर की स्वामित्व वाली केरल ब्लास्टर्स […]
टाटा स्टील ने मुंबई से इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के हेड कोच के तौर पर इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर स्टीव कोपेल को नियुक्त किया गया है. काेपेल इंडियन सुपर लीग के आगामी सीजन में टीम के खिलाड़ियों की कोचिंग करेंगे. टाटा स्टील ने बोली लगाकर आइएसएल के लिए जमशेदपुर फटबॉल क्लब को खरीदा था.
स्टीव कोपेल आइएसएल की टीम केरला ब्लास्टर्स में बतौर हेड कोच भी रहे हैं. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व फुटबॉलर इशफाक अहमद जमशेदपुर फुटबॉल क्लब में बतौर असिस्टेंट कोच की जिम्मेवारी निभायेंगे. इशफाक पिछले दो सालों से केरला ब्लास्टर्स की टीम में भी बतौर असिस्टेंट कोच की जिम्मेवारी निभा रहे थे. इशफाक अपने करियर के दौरान इंडिपेंडेंस कप, आेलिंपिक क्वालिफायर्स (2003) व वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स (2004) में खेल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










