जहानाबाद में सांप के काटने से महिला की मौत, अंधविश्वास की वजह से इलाज में हुई देरी
परिजन
Jahanabad Snake Bite Death: जहानाबाद में मखदुमपुर प्रखंड के विष्णुगंज थाना क्षेत्र के टेकउरा गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Snake Bite Death: जहानाबाद में टेकउरा गांव की रहने वाली रिंकी देवी गांव के बधार से अपने घर लौट रही थी. घर के पास पहुंचते ही गली में उसका पैर एक सांप पर पड़ गया, जिसके बाद सांप ने उसके पैर में डंक मार दिया. घटना के बाद महिला दर्द से तड़पने लगी.
परिजनों ने शुरू किया स्थानीय इलाज
सांप काटने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर पहले स्थानीय स्तर पर इलाज शुरू किया. लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई और जहर पूरे शरीर में फैलने लगा. इसके बाद महिला को आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया.
सांप के काटने से महिला की मौत
सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद रिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, देर से इलाज मिलने के कारण महिला की जान नहीं बचाई जा सकी.
परिवार में मचा कोहराम
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया.
अंधविश्वास की वजह से इलाज में हुई देरी
जिले में इन दिनों सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर सही इलाज मिलने पर जान बचाई जा सकती है, लेकिन झाड़-फूंक और देरी के कारण कई मामलों में स्थिति गंभीर हो जाती है.
ALSO READ: पटना में दवा कारोबार के नाम पर 2.50 करोड़ की ठगी, आरोपी आदित्य कुमार मुंबई से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










