हुसैनाबाद के पेट्रोल पंप ड्राई, लोग परेशान

पेट्रोल-डीजल की कमी से बढ़ी अनुमंडलवासियों की मुश्किलें
पेट्रोल-डीजल की कमी से बढ़ी अनुमंडलवासियों की मुश्किलें पेट्रोल पंपो पर पसरा रहा संन्नाटा, पंपों पर लगा पेट्रोल उपलब्ध नहीं है का पोस्टर प्रतिनिधि, हुसैनाबाद एलपीजी की किल्लत से पहले ही परेशान अनुमंडलवासियों की मुश्किलें अब पेट्रोल और डीजल की कमी से और बढ़ गयी हैं. शहर और ग्रामीण इलाकों के अधिकांश पेट्रोल पंप पर तेल की आपूर्ति बाधित होने के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है. गुरुवार को शहर के सिद्धनाथ, विजय और भारत पेट्रोल पंप पर सन्नाटा पसरा हुआ था. इन पंपों पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने का पोस्टर लगा दिया गया है. जपला-हैदरनगर रोड स्थित एमएस मोहिउद्दीन पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात पेट्रोल टैंकर आने की सूचना मिलते ही सुबह से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी. पेट्रोल की दाम बढ़ने की अफवाहों के कारण लोग 500 और 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाते नजर आये. शादी विवाह और दैनिक जीवन प्रभावित शादी विवाह के मौसम में बरात में जाने वाले वाहन डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने के कारण झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों तक जाकर तेल भरवा रहे हैं. टेंट लाइट संचालकों ने बताया कि डीजल की कमी के कारण वैवाहिक समारोह प्रभावित हो रहे हैं. इसके अलावा दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बस और ऑटो रिक्शा वाले भी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण परेशानी बढ़ गयी है. एसडीएम ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण डीजल और पेट्रोल की कमी को देखते हुए प्रभारी एसडीएम गौरांग महतो ने बुधवार की रात कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया. उन्होंने पंप संचालकों से बातचीत कर कहा कि आपातकाल के लिए सभी पंपों पर तेल है और एक-दो दिन में व्यवस्था सामान्य हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










