हिंदू धर्म में लाल जोड़ा हर दुल्हन की क्यों है पहली पसंद, जानें धार्मिक और मनोवैज्ञानिक कारण
Red bridal dress significance, Pic Credit- Freepik
Hindu Wedding Traditions: क्या आपने कभी सोचा है कि हिंदू शादी में दुल्हन लाल जोड़ा ही क्यों पहनती है? जानिए इस परंपरा के पीछे छिपे धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक कारण और कैसे यह रंग सौभाग्य, प्रेम और माता लक्ष्मी से जुड़ा है.
Hindu Wedding Traditions: शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे यादगार पल होता है. यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत होती है और इस खास मौके को परफेक्ट बनाने के लिए महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कपड़ों की चॉइस से लेकर मेकअप तक, हर चीज में परफेक्शन चाहिए. लेकिन एक सवाल अक्सर मन में उठता है कि अधिकतर हिंदू धर्म में अधिकतर दुल्हनें लाल जोड़ा ही क्यों पहनती हैं? क्या यह सिर्फ एक परंपरा है या इसके पीछे कोई गहरा मतलब छिपा है?
लाल रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार
हिंदू संस्कृति में रंगों का महत्व सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं है. खासतौर पर लाल रंग, जिसे जीवन, शक्ति, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि शादी जैसे पवित्र बंधन में दुल्हन को लाल रंग पहनाया जाता है. माना जाता है कि यह रंग एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे नई जिंदगी की शुरुआत शुभ होती है.
Also Read: प्लेन क्रैश में कौन-सी सीट दे सकती है जिंदगी? रिपोर्ट्स में आयी चौंकाने वाली सच्चाई
माता लक्ष्मी से जुड़ाव
आपने सुना होगा कि विवाह के बाद स्त्री को “घर की लक्ष्मी” कहा जाता है. यह केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि मान्यता है कि दुल्हन घर में धन, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती है. ठीक वैसे ही जैसे मां लक्ष्मी. चूंकि माता लक्ष्मी का प्रिय रंग भी लाल है और उनके अधिकतर स्वरूपों में वे लाल वस्त्रों में ही दर्शाई गयी हैं, इसलिए दुल्हन को भी इस रूप में सम्मान देने के लिए लाल जोड़ा पहनाया जाता है.
लाल रंग का मनोवैज्ञानिक असर
केवल धार्मिक ही नहीं, लाल रंग का मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी बेहद खास है. यह रंग जुनून, ऊर्जा और प्रेम को दर्शाता है. यह लोगों का ध्यान आकर्षित करता है, इसीलिए शादी जैसे समारोह में दुल्हन लाल रंग में सबसे अलग और खास नजर आती है. यही रंग नए रिश्ते की शुरुआत में आत्मविश्वास और गर्मजोशी लाता है.
ट्रेंड्स बदला, लेकिन लाल की चमक बरकरार
बेशक समय के साथ फैशन बदला है. आज की दुल्हनें पेस्टल, मरून, गोल्डन या गुलाबी जैसे रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं. लेकिन लाल रंग की अपनी एक शान है, एक परंपरा है, और एक आस्था है, जिसे अब भी कई घरों में प्राथमिकता दी जाती है.
Also Read: गुटखा ने छीन ली है मुस्कान तो इन 4 आसान उपायों से करें ठीक, मोती की तरह चमकेगी दांत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










