B अक्षर से बच्चों के ये नाम हैं आजकल ट्रेंड में, अर्थ जानकर तुरंत आ जाएगा पसंद

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

B Letter Baby Names: क्या आप बच्चे के लिए ‘B’ अक्षर से नाम ढूंढ रहे हैं. लड़कों और लड़कियों के लिए B लेटर से शुरू सबसे नए, मॉडर्न और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

B Letter Baby Names: घर में जब किसी नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजती है, तो पूरे परिवार में खुशियों का माहौल छा जाता है. बच्चा छोटा हो या बड़ा, उसके आते ही सबसे पहला और बड़ा काम होता है उसका नामकरण. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ‘B’ यानी ‘ब’ (और ‘भ’) अक्षर को बहुत ही शुभ माना जाता है. इस अक्षर से नाम रखने पर बच्चे के जीवन में स्थिरता और खुशहाली आती है. 

अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ‘B’ अक्षर से कोई अनोखा, छोटा और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपके लिए लड़कों और लड़कियों के कुछ बेहतरीन नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं. 

B Letter Baby Names: लड़कों के लिए ‘B’ अक्षर से नए नाम

नीचे दी गई टेबल में लड़कों के सबसे नए और यूनिक नाम उनके गहरे अर्थ के साथ दिए गए हैं:

नाम (Name)अर्थ क्यों है खास
भव्य (Bhavya)शानदार, सुंदर, बड़ाप्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए
भविन (Bhavin)भाग्यशाली, सजीवमॉडर्न और छोटा नाम
भावेश (Bhavesh)भगवान शिव, भावनाओं का राजाधार्मिक और शक्तिशाली
बिहान (Bihan)सुबह, नई शुरुआतआज के समय का सबसे ट्रेंडिंग नाम
भुवन (Bhuvan)संसार, दुनियासदाबहार और प्यारा नाम
भार्गव (Bhargav)तेजस्वी, भगवान शिव का रूपऊर्जावान स्वभाव के लिए
PC: Freepik

B Letter Baby Names: लड़कियों के लिए ‘B’ अक्षर से मॉडर्न नाम

अपनी बेटी के लिए आप नीचे दिए गए सुरीले और प्यारे नामों को चुन सकते हैं:

नाम (Name)अर्थ महत्व
भविषा (Bhavisha)भविष्य, आने वाला कलसकारात्मक दृष्टिकोण
बानी (Bani)मां सरस्वती, मधुर आवाजज्ञान और कला का प्रतीक
भूमिका (Bhumika)पृथ्वी, धरातल, किरदारगंभीर और शांत स्वभाव
भावना (Bhavana)जज्बात, अच्छी सोचसादगी पसंद लोगों के लिए
बरखा (Barkha)बारिश, खुशहाली की घटाजीवन में ताजगी लाने वाला
भारती (Bharti)विद्या की देवी सरस्वती, भारत मातादेशभक्ति और ज्ञान का संगम
PC: Freepik

यह भी पढ़ें: हर कदम पर मिलेगी कामयाबी, बच्चों के लिए देखें ‘सफलता’ और ‘जीत’ का मतलब रखने वाले ये ट्रेंडी नाम

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola