ePaper

Healthy Tips: इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए मखाना

Updated at : 12 Jul 2024 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
Makhana Side Effects

Makhana Side Effects

Healthy Tips: मखाना सभी को नहीं खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों को मखाना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. चलिए जानते हैं किन लोगों को मखाना नहीं खाना चाहिए..

विज्ञापन

Healthy Tips: मखाना सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी है. लोग मखाना का सेवन अलग-अलग प्रकार से करते हैं. लेकिन कुछ लोगों को मखाना फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाता है. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे मखाना का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

मखाना में मौजूद पोषक तत्व?

मखाना में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम आदि पाया जाता है जो सेहत के लिए सबसे जरूरी है. हालांकि कुछ लोगों को मखाना सूट नहीं करता है. इसलिए सभी को मखाना नहीं खाना चाहिए.

किडनी की समस्या

जिन लोगों को किडनी की समस्या है उन्हें मखाना खाने से बचना चाहिए. क्योंकि मखाने में पौटेशियम भरपूर होते हैं जो किडनी को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो मखाना न खाएं.

डायबिटीज

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं ऐसे में उन्हें मखाना खाने से बचना चाहिए. क्योंकि मखाना खाने से इंसुलिन लेवल्स बढ़ सकते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अधिक खतरनाक होता है. इसलिए डायबिटीज में कभी भी मखाना का सेवन नहीं करना चाहिए.

Also Read: चिया सीड्स को दूध में मिलाकर खाने के 5 फायदे

डायरिया में

अगर आपको डायरिया है तो मखाना न खाएं. मखाने में फाइबर होता है जो डायरिया को और भी बढ़ा सकता है. ऐसे में आपको मखाना खाने से बचना चाहिए.

ब्लोटिंग और कब्ज में

जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें मखाना नहीं खाना चाहिए. क्योंकि मखाना खाने से पेट फूलने की समस्या और भी बढ़ सकती है. मखाने कब्ज का कारण भी बनते हैं इसलिए जिन लोगों को कब्ज है वे मखाना खाने से बचें.

गर्भावस्था में

अगर आप गर्भवती हैं तो मखाना न खाएं. क्योंकि इससे आपको कई सारी दिक्कतें हो सकती है. बहुत अधिक मखाना खाने के मन हो रहा है तो आप सबसे पहले अपने डॉक्टर से बात करें. बिना डॉक्टर की सलाह के मखाना न खाएं.

Also Read: सुबह में काली मिर्च और लौंग की चाय पीने के 6 फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola