Dry Fruits Side Effects: ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने हो सकता है सेहत को ये नुकसान, बढ़ सकता है आपका वजन

Published at :17 Nov 2021 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dry Fruits Side Effects: ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने हो सकता है सेहत को ये नुकसान, बढ़ सकता है आपका वजन

Dry Fruits Side Effects: ड्राय फ्रूट्स यानि सूखे मेवे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखे मेवों का अत्यधि‍क सेवन करना सेहत के लिए उतना ही हानिकारक भी होता है.आज हम आपको बताते हैं जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से और किस प्रकार के नुकसान हो सकते हैं

विज्ञापन

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जरूरत से ज्यादा इनका सेवन करने से हमे नुकसान भी हो सकता है. सूखे मेवों का अधि‍क सेवन आपके वजन के लिहाज से भी नुकसानदेह हो सकता है. आज हम आपको बताते हैं जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से और किस प्रकार के नुकसान हो सकते हैं

पेट की समस्याएं- ड्राई फ्रूट्स फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं लेकिन अधिक मात्रा में इन्हें खाने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है. इससे कब्ज या फिर कभी कभी डायरिया की समस्या भी हो जाती है. पेट की परेशानी न बढ़े इसलिए मेवे का सेवन कम मात्रा में ही करें.

बढ़ सकता है आपका वजन- ड्राय फ्रूट्स को डाइट में शामिल करना जहां वजन को संतुलित करने का एक बढ़ि‍या विकल्प है, वहीं अधि‍क मात्रा में इनका सेवन आपके वजन को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं और आपको अतिरिक्त कैलोरी देते हैं.

दांत में दर्द- कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं जिसको खाने से शरीर में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक हो जाती है और वो हमारे दांतो पर असर करती है. जिसके कारण दांत में कीड़े लगना और सूजन जैसे समस्या होने लगती है. इसलिए ज्यादा की जगह कम खाइए लेकिन अपने आपको बचाकर खाएं.

बढ़ता है शुगर लेवल- ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में मेवे लेने से उनमें मौजूद फ्रुक्टोज शरीर में अधिक हो जाए तो शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं.

पाचन तंत्र पर पड़ता है असर- अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो यह सूखे मेवों का पचाने में अधि‍क समय लगाता है. इसके कारण पेट दर्द और उल्टी जैसी परेशानी भी हो सकती है. इसके अलावा सामान्य तौर पर सूखे मेवों का अत्यधि‍क प्रयोग आपका सिरदर्द या सिर भारी होने की समस्या भी दे सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola