ePaper

Dates Benefits: रोजाना खाएं खजूर, सेहत पर होंगे ये 5 शक्तिशाली प्रभाव

Updated at : 10 Jul 2024 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
Dates Benefits

Dates Benefits

Dates Benefits: खजूर का सेवन सभी को करना चाहिए. चलिए हम विस्तार से जानते हैं रोजाना खजूर खाने से होने वाले फायदे..

विज्ञापन

Dates Benefits: खजूर सेहत के लिए खजाना है. छोटे आकार में दिखने वाला खजूर कई पोषक तत्वों से भरपूर है. खजूर में कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं रोजाना खजूर खाने के फायदे…

याददाश्त मजबूत करें

रोज खजूर खाने से याददाश्त मजबूत रहता है. खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है और दिमाग में होने वाली इंफ्लेमेशन से भी निजात मिलता है. इसलिए दिमाग को स्वस्थ और तेज रखने के लिए खजूर जरूर खाएं.

पाचन मजबूत करें

खूजर का सेवन सभी को करना चाहिए. अगर आप रोजाना 5 खजूर खाते हैं तो इससे आपका पाचन मजबूत रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि खजूर में फाइबार होता है जो पाचन के लिए सबसे लाभकारी होते हैं. खजूर खाने से कब्ज, गैस आदि समस्याओं से निजात पाया जा सकता है.

लेबर पेन कम करें

जो महिला प्रेग्नेंट हैं उन्हे रोजाना खजूर खाना चाहिए. खजूर खाने से प्रेग्नेंसी में लेबर इंड्यूस करने में मदद मिलती है. खजूर ऑक्सीटॉसीन के रिसेप्टर्स को एक्टिव करता है, जिससे कॉन्ट्रैक्शन शुरू होते हैं और साथ ही लेबर पने को कम करता है.

Also Read:  सुबह काली मिर्च की चाय पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करें

जो लोग ब्लड शुगर से परेशान हैं ऐसे में आपको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए. खजूर में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि आपको सही मात्रा में खजूर खाना चाहिए.

Also Read: सुबह पिएं काढ़ा, स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगा निजात, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

त्वचा को जवां रखें

खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोहार्मोन्स दोनों मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं. अगर आप रोजाना 5 खजूर खाते हैं तो त्वचा लंबे समय तक जवां नजर आएगी और आपकी त्वचा ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचा रहेगा.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola