खराब लाइफ स्टाइल, जंक फूड.... बढ़ा रहा ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस के मरीज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2023 6:53 PM
Osteoarthritis and Rheumatoid Arthritis: कम उम्र में लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस के शिकार बन रहे हैं. यह दोनों समस्या गठिया का दो प्रकार है, जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन, ज्वाइंट में जकड़न आदि की शिकायत होती है.
Osteoarthritis and Rheumatoid Arthritis: हमारा खानपान और जीवनचर्या पूरी तरह बिगड़ चुकी है और यह सिलसिला अनवरत जारी है. हर नई पीढ़ी इसमें एक कदम आगे निकल रही है. नतीजतन, कम उम्र में लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस के शिकार बन रहे हैं. यह दोनों समस्या गठिया का दो प्रकार है, जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन, ज्वाइंट में जकड़न आदि की शिकायत होती है और हमारा जीवन कष्टपूर्ण हो जाता है. मर्ज ज्यादा बढ़ने पर जीवन ठहर भी जाता है. इसलिए सलाह है कि एक स्वस्थ जीवन जीएं जिसमें हेल्दी खानपान के साथ नियमित शारीरिक श्रम या व्यायाम शामिल हो. डॉ. अश्विनी स्पोट्र्स इंज्युरी के भी विशेषज्ञ हैं. पटना के हनुमान नगर स्थितं गोविंद ऑर्थोकेयर में ये रोगियों का इलाज करते हैं.
ऑर्थोपेडिक एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी कुमार पंकज के मुताबिक ऑस्टियो आर्थराइटिस गठिया रोग के सबसे आम रूप में गिना जाता है. इसमें व्यक्ति के जोड़ों में दर्द और सूजन के साथ-साथ हिलने- डुलने की गति पर भी असर पड़ता है. ऑस्टियो आर्थराइटिस हमारे जोड़ों के कार्टिलेज पर नकारात्मक प्रभाव डालती है और धीरे-धीरे कार्टिलेज टूटना शुरू हो जाते हैं.
रूमेटॉइड आर्थराइटिस से हमारे जोड़ों की परत को हानि होती है. रूमेटॉइड आर्थराइटिस में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी सिस्टम) अपने ही शरीर के ऊ तकों पर हमला कर देती है. जोड़ों की परतों को क्षति पहुंचने की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो जाती हैं.
यदि घुटना के ऑस्टियोऑर्थराइटिस की बात की जाए तो इसके चार ग्रेड होते हैं. पहले और दूसर ग्रेड की स्थिति में शरीर के भावभंगिमा के तरीके में बदलाव लाकर, व्यायाम या एक्युप्रेशर और दवा से इलाज किया जाता है. पालथी मारकर बैठना मना होता है. इसी तरह उकड़ू मारकर या चुक्कु-मुक्कु नहीं बैठना होता है. शरीर के वजन को नियंत्रित रखना पड़ता है. शौच त्याग करने के लिए कमोड या पश्चिमी टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहिए. सीढ़ी कम चढ़ा चाहिए. दवा में विटामिन डी और कैल्सियम दिया जाता है. लेकिन यदि बीमारी तीसरे या चौथे स्टेज में पहुंच चुका है तो दर्द से राहत के लिए प्रत्यारोपण ही एक मात्र उपाय बचता है.
शुरुआत में सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत होना, भारतीय तरीके से शौच करने में समस्या होना आदि. समस्या थोड़ी बढ़ने पर घुटना से आवाज आने लगती है. चलने में दर्द होने लगता है. पैर टेड़ा होने लगता है. सूजन भी आ जाता है. बाद वाले स्टेज में सोने, मोड़ने और छूने पर भी घुटना दर्द करना.
इस बीमारी में सुबह सो कर उठने पर जोड़ों में जकड़न महसूस होता है, जो एक-दो घंटा में स्वत: कम हो जाता है. इसमें भी जोड़ों में सूजन और दर्द रहता है.
गठिया रोग में दूध और कैल्सियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है. ड्राईफ्रुट्स, नट्स का सेवन करें. इसके अलावा विटामिन-सी से युक्त फलों का सेवन करें. जैसे कि मौसमी, संतरा, अनानास, कीवी, नींबू, बैरीज, आदि. लहसुन, अदरक, हल्दी ब्रोकली, जामुन, पालक, टमाटर, कद्दू आदि भी गठिया रोग में फायदेमंद हैं. रूमेटॉइड आर्थराइटिस की स्थिति में बीन्स, नट्स, कौड लीवर ऑयल, मछली का सेवन करना होता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड जिसमें ज्यादा हो वह चीज ज्यादा खानी चाहिए.
डॉ. अश्विनी कहते हैं, वैसे तो अर्थराइटिस आजीवन रहने वाली एक बीमारी है जिसको जड़ से नहीं ख़त्म किया जा सकता लेकिन कुछ उपायों के द्वारा इस रोग की पीड़ा से छुटकारा पाया जा सकता है. कुछ उपायों को अपनाकर हम अर्थराइटिस के अत्यधिक तीव्र दर्द को कम भी कर सकते हैं.
वज़न कम करें. यदि आपका वज़न बढ़ जाता है तो ऐसे में आर्थराइटिस की समस्या और ज़्यादा परेशानी का सबब बन सकती है.
व्यायाम करना भी काफ़ी फ़ायदेमंद होता है. इससे शरीर में मूवमेंट होगी जो जोड़ों की फंक्शनिंग को ठीक कर सकता है. हालांकि डॉ. अश्विनी पंकज का मानना है कि कई तरह के व्यायाम रोगियों को मुश्किल में भी डाल सकते हैं. इसलिए डॉक्टर तथा एक्सपर्ट की सलाह से ही व्यायाम करें.
– रूमेटॉइड आर्थराइटिस मुख्त: दवा से नियंत्रित होता है. लेकिन डॉक्टर की सलाह से दवा लेनी चाहिए या छोड़नी चाहिए, अन्यथा मर्ज और बढ़ सकता है.
ज़्यादा ठंडे पदार्थ खाने से परहेज़ करें. मैदा युक्त पदार्थ जैसे बिस्किट्स, स्नैक्स, चिप्स आदि से भी दूर रहें. कैफीन का अधिक इस्तेमाल करने से बचें. घी या तेल से बने पदार्थ और डीप फ्राइड भोजन के सेवन से भी अपने आप को दूर रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










