बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड ने नई प्रबंधन कमेटी को दी मंजूरी, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 14 Jun 2026 6:11 PM

विज्ञापन

चुनाव के बाद निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते लोग

Gopalganj News : मदरसा इस्लामिया के संचालन की जिम्मेदारी नई प्रबंधन कमेटी को सौंपे जाने पर सम्मान समारोह.

विज्ञापन

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Gopalganj News : शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मदरसा इस्लामिया गोपालगंज की नई प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी सदस्यों का आज मदरसा परिसर में अभिनंदन किया गया. बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा अनुमोदित नई प्रबंधन कमेटी में इम्तेयाज़ अली भुट्टो को अध्यक्ष तथा अली अख्तर को सचिव निर्वाचित किया गया है. इसके अतिरिक्त मो. शमीम, राशिद हुसैन तथा अब्दुल हन्नान को सदस्य बनाया गया है.मदरसा के प्राचार्य मो. रफीक, वरिष्ठ शिक्षक मो. नुरुल हक तथा गोपालगंज के बीइओ को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करेगी नई प्रबंधन कमेटी

नई कमेटी के गठन के बाद मदरसा परिसर में शिक्षकों एवं शहर के गणमान्य लोगों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया. उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि नई कमेटी के नेतृत्व में मदरसा शैक्षणिक, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. नवनिर्वाचित अध्यक्ष इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने कहा कि मदरसा इस्लामिया की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक सुविधाओं का विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जाएगा. वहीं सचिव अली अख्तर ने कहा कि मदरसा के विकास एवं बेहतर प्रबंधन के लिए पारदर्शी एवं सकारात्मक वातावरण में कार्य किया जाएगा तथा संस्था को नई पहचान दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नई कमेटी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मदरसा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर अनस सलाम, शादमान अली, वकार अहमद, सगीर अहमद, नेसार अहमद, इरफान अली गुड्डू, नेशात आलम, मो. अलाउद्दीन, नौशाद आलम, इमरान अली अंसारी, आरिफ हुसैन, उजैर अहमद, सोहैल अहमद, हाफिज नवाब, मौलाना अली अशरफ, कारी शौकत, हाफिज जुनेद आदि उपस्थित थे.

Also Read : अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच सीवान स्टेशन पर विशेष व्यवस्था, रेलवे प्रशासन ने संभाली कमान

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन