अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के रामपुर में अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि शुक्रवार को मामला उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कुछ युवा अवैध हथियार लहराते हुए देखे गये. इसका सत्यापन सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर सिंह ने किया. जांच से ज्ञात हुआ कि अवैध हथियार के साथ समाज में दहशत फैलाने के उद्देश्य से रामपुर निवासी मो शहाबुद्धीन का पुत्र मो सद्दाम द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार का प्रदर्शन किया गया. उक्त मामले में आरोपित के घर छापेमारी की गयी तो फरार हो गया. जिसके मामले में सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर सिंह के आवेदन पर मो सद्दाम के विरुद्ध गोगरी थाना में कांड संख्या 120/25 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन