फीफा वर्ल्ड कप के बीच रातों-रात वायरल हुआ 21 वर्षीय कोरियाई खिलाड़ी, आखिर क्या है इस वीडियो में?

Edited by Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

ट्रेनिंग करते नजर आ रहे शिन मिन-हा

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहाँ एक तरफ मैदान पर गोल दागने की जंग चल रही है. वहीं मैदान के बाहर दक्षिण कोरिया के एक युवा खिलाड़ी ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के मैदान पर विपक्षी फॉरवर्ड्स को रोकने और शारीरिक मुकाबलों में खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए खिलाड़ी किस हद तक मेहनत करते हैं, इसका एक जीता-जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दक्षिण कोरियाई डिफेंडर शिन मिन-हा (Shin Min-ha) अपने एक बेहद कठिन और थका देने वाले ट्रेनिंग रूटीन के कारण एक बार फिर इंटरनेट पर छा गए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में शिन मिन-हा को एक विशेष रूप से डिजाइन की गई ‘फिजिकल ड्यूएल ट्रेनिंग’ मशीन पर पसीना बहाते देखा जा सकता है, जो उनके खेल को एक नए स्तर पर ले जाने की गवाही दे रही है.

क्या है वीडियो में

वीडियो की शुरुआत होते ही स्क्रीन पर बड़े अक्षरों में लिखा आता है- “KOREA NATIONAL TEAM CB Physical Duel Training.” यानी यह कोई आम कसरत नहीं, बल्कि टीम के सेंटर बैक खिलाड़ियों को मैदान पर ‘लोहे की दीवार’ बनाने का स्पेशल सीक्रेट प्लान है. इस वीडियो को मुख्य रूप से तीन हिस्सों में समझा जा सकता है.

कंधों और शरीर की असली परीक्षा

वीडियो में शिन मिन-हा एक ढलान वाली ट्रैक मशीन पर खड़े हैं. वे मशीन पर लगे भारी-भरकम पैड्स को अपने कंधों से पूरी ताकत लगाकर पीछे की ओर धकेल रहे हैं. मैदान पर इसका क्या फायदा? जब मैच के दौरान विपक्षी स्ट्राइकर और डिफेंडर के बीच कंधे से कंधा टकराता है, तब यही ताकत काम आती है ताकि विरोधी खिलाड़ी दूर जाकर गिरे.

हाई-इंटेनसिटी और बिजली जैसी फुर्ती

यह ट्रेनिंग सिर्फ ताकत लगाने तक सीमित नहीं है. मिन-हा मशीन के एक हिस्से को पूरी ताकत से पुश करते हैं और पलक झपकते ही (जंप लगाकर या तेजी से दिशा बदलकर) दूसरी तरफ पहुंच जाते हैं. वहां से वे फिर से वही आक्रामक ताकत लगाते हैं। यह उनकी जबर्दस्त रिफ्लेक्सिस और फुर्ती को दिखाता है.

आखिरी सेकंड्स में क्या होता है

वीडियो का अंत सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है. लगातार इस ‘क्रूर’ रूटीन को करने के बाद शिन मिन-हा पूरी तरह हांफते हुए और थककर चूर नजर आते हैं. वे मशीन को पकड़कर खड़े हैं और अपनी सांसें वापस लाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. यह उनकी बेहाली साफ बताती है कि शीर्ष स्तर का फुटबॉलर बनने के लिए किस हद तक अपनी सीमाओं को लांघना पड़ता है.

क्यों खास हैं शिन मिन-हा

सिर्फ 21 साल की उम्र में शिन मिन-हा को दक्षिण कोरिया के सबसे प्रॉमिसिंग डिफेंडरों में गिना जाता है. अपनी जबर्दस्त शारीरिक मजबूती और आक्रामक खेल के दम पर उन्होंने जूनियर लेवल से ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

फिजिकल ड्यूल्स क्यों हैं जरूरी

आधुनिक फुटबॉल में डिफेंडर्स के लिए केवल गति होना ही काफी नहीं है, बल्कि एयर बॉल (हवा में आने वाली गेंद) को रोकना और ग्राउंड टैकल्स के दौरान विरोधी स्ट्राइकर को शरीर के वजन से पीछे धकेलना बेहद जरूरी होता है. शिन मिन-हा का यह रूटीन उनकी कोर स्ट्रेंथ, पैर की ताकत और कंधों की पावर को कई गुना बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि मैदान पर उन्हें डिगा पाना किसी भी स्ट्राइकर के लिए नामुमकिन हो जाए.

इसे भी पढ़े- गाय बनी फुटबॉलर, फीफा वर्ल्ड कप से कम नहीं था 2 मिनट 13 सेकेंड के मैच का रोमांच

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola