बिहार में इन जगहों पर जून से लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, गूगल मैप पर देख सकेंगे लोकेशन

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 May 2026 2:02 PM

विज्ञापन

AI फोटो

EV Charging Stations: बिहार में कई जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने की तैयारी है. खास बात यह है कि चार्जिंग स्टेशन का लोकेशन गूगल मैप पर देखा जा सकेगा. इसके लिए लोगों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. परिवहन विभाग की ओर से इसे लेकर पूरी प्लानिंग कर ली गई है.

विज्ञापन

EV Charging Stations: (पटना से प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट)
बिहार में जून से नेशनल और स्टेट हाइवे सहित विभिन्न प्रमुख सड़कों के किनारे स्थित ढाबों, होटलों, पेट्रोल पंप, अन्य सार्वजनिक और खाली सरकारी जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जायेंगे. इसे लेकर परिवहन विभाग ने मोटर वाहन कंपनियों, पेट्रोलियम कंपनियों और विभिन्न ओईएम के प्रतिनिधियों से उन जगहों की लिस्ट मांगी है, जहां वह चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना चाहते है.

जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग ने सात जून से पहले लिस्ट देने का समय निश्चित किया है, ताकि उसके बाद एमओयू करके स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू किया जा सके.

जून से 100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का शुरू होगा परिचालन

विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार राज्य को जल्द ही लगभग 400 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी. इसी कड़ी में जून महीने में 100 से अधिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा. इसको लेकर राज्य में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मुकम्मल तैयारी सुनिश्चित हो रही है, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

खाली सरकारी जमीन का दिया जाएगा एनओसी

परिवहन विभाग ने कई संस्थानों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिया था. आदेश के मुताबिक, अगर राज्य में कहीं भी खाली जमीन है. वहां कोई कंपनी चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहती है, तो वह उस जमीन के संबंध में जानकारी देगी. संबंधित विभाग से परिवहन विभाग एनओसी लेने में उनकी मदद करेगा, ताकि राज्य भर में चार्जिंग स्टेशन खुलने में किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो.

स्टेशन का लोकेशन गूगल मैप पर दिखेगा

परिवहन विभाग एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करेगा. जिसमें सभी ईवी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध रहेगी. उसका लोकेशन गूगल मैप पर भी प्रदर्शित की जाएगा, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और ईवी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके. इससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी नहीं होगी और वह चार्जिंग स्टेशन की जानकारी आराम से ऑनलाइन ले पायेंगे.

Also Read: बिहार में राजस्व विभाग में 8054 पदों पर होगी बहाली, जानिए कब तक आएगा नोटिफिकेशन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन