Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: खतरे में है रूही की जान, क्या रोहित अपनी पत्नी को कर देगा माफ

Romiit Raaj on re entry Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ और भी ज्यादा मजेदार हो गया है. जहां रूही मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही है. जिसके बाद वह तंग आकर नींद की गोली खा लेगी और इससे उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को जोड़े रखने के लिए हर एक एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट डाल रहा है. फैंस को अभीरा और अरमान की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है. फैमिली ड्रामा के बावजूद वे एक साथ रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. रूही और रोहित की शादी टूटने की कगार पर है. वे अब तलाक की कागजात पर साइन करने जा रहे हैं. दरअसल रोहित को ये काफी पहले पता चल गया था कि रूही उससे नहीं बल्कि उसके बड़े भाई से प्यार करती है. अब, अपकमिंग एपिसोड में, हम अभीरा को रूही के वकील के रूप में देखेंगे. इससे अरमान और अभीरा में काफी लड़ाई होने वाली है.
नींद की गोलियां खा लेती है रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा ने रोहित और अरमान को फिर से मिलाने का खुद से वादा किया. दूसरी ओर रूही हार मानने को तैयार नहीं है और वह किसी भी कीमत पर अरमान को हासिल करना चाहती है. वह दादीसा से हाथ मिलाती है और अभीरा को अरमान से अलग करने की प्लानिंग करती है. बावजूद इसके रूही को पोद्दार हाउस में आए दिन किसी न किसी से कुछ न कुछ सुनना पड़ता है. इससे वह डिप्रेशन में आ जाती है. वह सभी बुरे विचारों से छुटकारा पाने के लिए नींद की गोलियां खा लेती है. रोहित रूही के कमरे में आता है और उसे बिस्तर पर लेटा हुआ देखकर चौंक जाता है. रोहित उसके बेड के पास नींद की गोलियां देखता है और उसे अस्पताल ले जाता है. वह घबरा जाता है और मदद के लिए चिल्लाता है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…
खतरे में है रूही की जान
अपने प्यार रूही को बिस्तर पर असहाय पड़ा देखकर रोहित का गुस्सा दूर हो जाता है. वह रूही को पास के अस्पताल में ले जाएगा और उसे पता चल जाएगा कि उसकी जान खतरे में है. रूही की हैल्थ के बारे में डॉक्टर के खुलासे से पोद्दार परिवार हैरान रह जाएगा. उन्हें रूही के मानसिक आघात के बारे में पता चलता है. क्या रोहित अपने भाई अरमान के साथ धोखा करने के लिए रूही को माफ कर देगा? क्या रूही अरमान को ब्लैकमेल करेगी और उससे शादी कर लेगी? आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




