Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अरमान को भाई के रूप में अपनाया, रूही अभीरा के खिलाफ रचेगी षड्यंत्र

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jul 2024 6:17 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अपमकिंग एपिसोड में देखेंगे कि अभीरा के खातिर रोहित ने अरमान को भाई के रूप में स्वीकार किया. ये सुनकर रूही को काफी जलन महसूस हुई.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का पॉपुलर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं. मेकर्स दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न डाल रहे हैं. हाल ही में सीरियल में रोहित की एंट्री हुई है, जिसके बाद अरमान और अभीरा की जिदंगी में अचानक तूफान आ गया. रोहित अरमान को अपना भाई मानने के लिए तैयार नहीं है और उसे ‘सौतेला’ कहकर बुलाता है. अरमान ने रूही की सच्चाई रोहित से छुपाई और अरमान को लगता है कि उसके भाई ने अपनी पत्नी के साथ उसे धोखा दिया है. खैर, ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज रात का एपिसोड निश्चित रूप से आपको मनोरंजन के रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाएगा.

अरमान और रोहित की होती है जोरदार लड़ाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, रोहित अरमान पर अपना आपा खो देते हैं और उन्हें माफ करने से इनकार कर देते हैं. उन्होंने अरमान पर उनकी जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया. अरमान (रोहित पुरोहित) रोहित को समझाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन रोहित सुनने के मूड में नहीं है. खैर, ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेगी जब रोहित घर छोड़ने की कोशिश करेगा और अरमान पर आरोप लगाएगा और कहेगा कि उसकी वजह से वह पोद्दार के घर में नहीं रह सकता.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, बोले- रोहित ने मुझे भाई मानने से मना…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित की एंट्री…

अरमान को रोहित ने भाई के रूप में अपनाया

अभीरा रोहित को रोकने की कोशिश करती है और उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि जब वह घर से बाहर निकला था, तो सभी ने उसे नहीं खोजा था. रोहित भावुक हो जाता है और कहता है कि अभीरा हमेशा उसकी बहन रहेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, रोहित अभीरा की खातिर अरमान को अपने भाई के रूप में स्वीकार करता है. अभीरा रोहित से कहती है कि अरमान ही वह है, जो तुम्हारे गुम जाने के बाद सबसे ज्यादा परेशान था. क्या रोहित अरमान और अभीरा को शादी करने देगा? क्या रूही अभीरा और अरमान को दूर करने के लिए फिर से एक चाल चलेगी.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola