ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Updated at : 18 Jul 2024 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की एंट्री हुई है. हालांकि शिवम खजूरिया नहीं लौटे हैं. बल्कि उनकी जगह रोमित राज ने ले ली है. एक्टर ने सीरियल से निकलने पर अपना पहला रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित, स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले साल प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के जाने के बाद सुर्खियों में आया. बाद में शो ने एक लीप लिया और समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी के साथ कहानी शुरू हुई. दोनों अभीरा और अरमान की भूमिका में नजर आए. बाद में, शहजादा की जगह रोहित पुरोहित ने ले ली. अभी ये शो टीआरपी चार्ट पर दूसरे नंबर पर बना हुआ है.


शिवम खजूरिया ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ा

अभीरा और अरमान के अलावा, रोहित का किरदार हमेशा कहानी में महत्वपूर्ण रहा है. शिवम खजूरिया ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की भूमिका निभाई और अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों को जीत लिया. हालांकि कई दिनों से उनका कैरक्टर गायब था, हालांकि अब उन्होंने शो को छोड़ दिया है और उनकी जगह रोमित राज ने ले ली है. हाल ही में फिल्मीबीट के साथ बातचीत में, अभिनेता ने टॉप-रेटेड स्टार प्लस शो से बाहर निकलने को कंफर्म किया.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा को आया हार्ट अटैक, अरमान-अभीरा की शादी में लगेगा ग्रहण

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी


ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर निकलने पर शिवम खजूरिया ने कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर निकलने की खबर पर उनके पहले रिएक्शन के बारे में पूछे जाने पर शिवम खजूरिया ने बताया, “रिएक्शन बिल्कुल नॉर्मल था, क्योंकि प्रोडक्शन ने मुझसे बात की थी, इसके बारे में और योजना के बारे में.” सीरियल को छोड़ने के बाद जो एक चीज एक्टर मिल करेंगे, वो है वहां के लोग. उन्होंने अपने फैंस को भी एक मैसेज दिया और कहा, “मैं जल्द ही कुछ रोमांचक के साथ आपकी स्क्रीन पर आऊंगा.”

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब आने की कोशिश करेगी रूही, अभीरा अपने पति को रखेगी दूर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola