Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, बोले- रोहित ने मुझे भाई मानने से मना…

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबसे रोहित पोद्दार की एंट्री हुई है, तबसे घर में हाइवोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां रोहित को होश आ जाता है और वह सबसे मिलता है, लेकिन अरमान को देखता तक नहीं है. रोहित कहता है कि वह उसे अपना भाई नहीं मानता है. अब रोहित पुरोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सभी का ध्यान खींचा है. शो की कहानी काफी दिलचस्प रही है. हमने देखा है कि अरमान और अभीरा आखिरकार शादी करने वाले थे, कि दादीसा ने कहा कि अगर अभीरा पोद्दार हाउस आएगी तो वह घर छोड़ देगी. दादीसा चली जाती है, लेकिन वहां उनको हार्ट अटैक हो जाता है. रूही दादीसा को बचाती है और पूरा पोद्दार परिवार अरमान अभीरा को जिम्मेदार ठहराता है.

रोहित की एंट्री से परेशान हो जाती है रूही

अभीरा और अरमान दादीसा को यह एहसास दिलाने का फैसला करते हैं कि वे एक साथ रहने के लिए ही बने हैं. इन सबके बीच हमने रोहित को पोद्दार हाउस लौटते देखा. रूही को रोहित की कार सड़क पर मिली. उसका एक्सीडेंट हो गया था, इसलिए मनीष और रूही उसे अस्पताल ले गए और वापस पोद्दार के घर ले गए. रोहित को देखकर परिवार वाले खुश हो जाते हैं, लेकिन रूही अंदर ही अंदर ये सोच रही है अब अरमान तक पहुंचने के उसे सारे रास्ते बंद हो गए हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित की एंट्री…

रोहित पुरोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि रोहित को होश आ जाएगा और अभीरा जो चुपचाप उसके कमरे में एंटर कर गई थी, वह इसकी खबर माधव और मनोज को देगी. वे सभी को रोहित के कमरे में आएंगे और उससे मिलेंगे. रोहित सबसे मिलेंगे लेकिन वह अरमान को यह कहकर दूर कर देंगे कि वह उसे अपना भाई नहीं मानते हैं. अब, रोहित पुरोहित और रोमित राज ने आने वाले ट्विस्ट के बारे में बात की. सास बहू और बेटियां से बात करते हुए रोहित पुरोहित ने कहा कि अरमान को अंदाजा नहीं था कि ऐसा होगा, लेकिन रोहित उनसे नाराज हैं, क्योंकि वह उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी रूही से शादी करने को तैयार था.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित बना अब बड़ा विलेन, अभीरा और अरमान को अलग करने का बनाया प्लान, रूही को होगा फायदा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola